Latest

MP Rain Forecast : एमपी में 25 जून तक मानसून की दस्तक संभव, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

MP Rain Forecast

MP Rain Forecast : भोपाल। जून का आधा महीना गुजर चुका है, लेकिन मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार अभी भी बना हुआ है। कई जिलों में लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं किसान भी खेतों की तैयारी के बीच आसमान की ओर नजरें टिकाए हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने 25 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना जताई है।

इसी बीच मौसम केंद्र ने प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि अब तक राज्य में सामान्य से 39 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आसपास सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के कारण कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

74 Bungalow Area : भोपाल के हाई सिक्योरिटी इलाके में चोरी, 74 बंगले की सुरक्षा पर उठे सवाल, मिल्क पार्लर से 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर

वहीं सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ समेत कई जिलों में अभी गर्मी का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है और उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है।

Zero Tolerance Policy : मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन खारिज

सामान्य से कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

राज्य में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में किसानों की नजर मानसून की एंट्री पर टिकी हुई है। कृषि कार्यों के लिए अच्छी बारिश बेहद जरूरी मानी जा रही है।

25 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान मौसम प्रणालियों की सक्रियता को देखते हुए मध्य प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो प्रदेश के कई हिस्सों में जल्द ही अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *