Latest

Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना

Vidisha News

Vidisha News : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश के विदिशा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां अपने बेटे की मौत को स्वीकार नहीं कर पाई जिस वजह से महिला पांच दिनों तक शव के पास बैठकर उसे जिंदा करने की उम्मीद में लगातार प्रार्थना करती रही।

मृतक की पहचान शीनू वर्गिस (42) के रूप में हुई है, जो मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का काम करते थे और पिछले कुछ समय से अपनी मां मरियमा वर्गिस के साथ उनका ख्याल रखने के लिए रह रहे थे।

Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत

घर से बदबू और दरवाजे के नीचे खून

इस पुरे मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय दूध विक्रेता सुबह दूध देने पहुंचे। उन्हें घर से तेज बदबू महसूस हुई और दरवाजे के नीचे से खून बहता दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी, लेकिन किसी को घर के अंदर ऐसी घटना का अंदाजा नहीं था। सबने यह सोच कर बदबू को नज़रअंदाज़ किया कि शायद किसी जानवर की मौत हुई होगी।

शव के पास बैठकर करती रही प्रार्थना

पुलिस जांच में सामने आया है कि शीनू की मौत के बाद उनकी मां मरियमा वर्गिस ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। वह लगातार शव के पास बैठकर प्रार्थना करती रहीं और बाइबिल रखकर इस विश्वास में रहीं कि उनका बेटा वापस जिंदा हो सकता है। इसी वजह से शव को घर से बाहर नहीं निकाला गया और अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया।

Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’

पुलिस को रोकने की कोशिश

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस घर के अंदर प्रवेश करने लगी तो मरियमा ने उन्हें रोकने की कोशिश की और दरवाजा बंद करने का प्रयास भी किया। काफी समझाइश के बाद पुलिस अंदर दाखिल हुई, जहां कमरे में शीनू का शव पड़ा मिला।

शव के ऊपर बाइबिल रखी हुई थी और आसपास धार्मिक सामान मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब पांच दिन पुराना था और उसमें दुर्गंध के साथ कीड़े पड़ चुके थे। मौके से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पड़ोसियों का कहना है कि शीनू कुछ समय से बीमार चल रहा था और घर पर ही रह रहा था। वहीं मरियमा एक रिटायर्ड शिक्षिका हैं और अधिकतर अकेले ही रहती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल मरियमा वर्गिस को निगरानी में रखा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

MP Weather Update : नौतपा के पहले दिन ही आग उगलने लगा मौसम, कई शहरों में पारा 45 के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *