Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना

Vidisha News

Vidisha News : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश के विदिशा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां अपने बेटे की मौत को स्वीकार नहीं कर पाई जिस वजह से महिला पांच दिनों तक शव के पास बैठकर उसे जिंदा करने की उम्मीद में लगातार प्रार्थना करती रही। मृतक की पहचान शीनू वर्गिस (42) के रूप में हुई है, जो मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का काम करते थे और पिछले कुछ समय से अपनी मां मरियमा वर्गिस के साथ उनका ख्याल रखने के लिए रह रहे थे। Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत घर से बदबू और दरवाजे के नीचे खून इस पुरे मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय दूध विक्रेता सुबह दूध देने पहुंचे। उन्हें घर से तेज बदबू महसूस हुई और दरवाजे के नीचे से खून बहता दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी, लेकिन किसी को घर के अंदर ऐसी घटना का अंदाजा नहीं था। सबने यह सोच कर बदबू को नज़रअंदाज़ किया कि शायद किसी जानवर की मौत हुई होगी। शव के पास बैठकर करती रही प्रार्थना पुलिस जांच में सामने आया है कि शीनू की मौत के बाद उनकी मां मरियमा वर्गिस ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। वह लगातार शव के पास बैठकर प्रार्थना करती रहीं और बाइबिल रखकर इस विश्वास में रहीं कि उनका बेटा वापस जिंदा हो सकता है। इसी वजह से शव को घर से बाहर नहीं निकाला गया और अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ पुलिस को रोकने की कोशिश सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस घर के अंदर प्रवेश करने लगी तो मरियमा ने उन्हें रोकने की कोशिश की और दरवाजा बंद करने का प्रयास भी किया। काफी समझाइश के बाद पुलिस अंदर दाखिल हुई, जहां कमरे में शीनू का शव पड़ा मिला। शव के ऊपर बाइबिल रखी हुई थी और आसपास धार्मिक सामान मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब पांच दिन पुराना था और उसमें दुर्गंध के साथ कीड़े पड़ चुके थे। मौके से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पड़ोसियों का कहना है कि शीनू कुछ समय से बीमार चल रहा था और घर पर ही रह रहा था। वहीं मरियमा एक रिटायर्ड शिक्षिका हैं और अधिकतर अकेले ही रहती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल मरियमा वर्गिस को निगरानी में रखा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। MP Weather Update : नौतपा के पहले दिन ही आग उगलने लगा मौसम, कई शहरों में पारा 45 के पार

Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत

Sehore News

  Sehore News : सीहोर।  सीहोर जिले के इछावर नगर स्थित मुख्य बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक बेल्ट, लोहे की चेन और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। Raisen News : 5 किमी दूर गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे और पानी संकट में जी रहे ग्रामीण बस स्टैंड पर बढ़ रहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा स्थानीय लोगों का कहना है कि इछावर बस स्टैंड पर आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय और सुलभ कॉम्प्लेक्स पर असामाजिक तत्वों का कब्जा बना रहता है। आरोप है कि कई लोग यहां शराब पीकर घंटों बैठे रहते हैं, जिससे माहौल खराब होता जा रहा है। छात्राओं और महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर छात्राओं और महिला यात्रियों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां मौजूद असामाजिक तत्व महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। ऐसे माहौल में महिलाओं का बस स्टैंड पर सुरक्षित महसूस करना मुश्किल हो गया है। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल लगातार हो रही घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड पर स्थायी पुलिस चौकी या नियमित गश्त की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग नगरवासियों और छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बस स्टैंड को असामाजिक तत्वों से मुक्त कर यात्रियों, खासकर महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जाए। Drinking water crisis : गड्ढे का गंदा पानी पीने को मजबूर 200 आदिवासी, नर्मदापुरम में नल-जल योजना नहीं पहुंची

Raisen News : 5 किमी दूर गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे और पानी संकट में जी रहे ग्रामीण

Raisen News

Raisen News : रायसेन।  रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम पंचायत हमीरपुर अंतर्गत आने वाले कालापाठा टोला के ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी परेशानियां प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर गांव में बिजली, पेयजल और दूसरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। यहां न बिजली के खंभे लगाए गए और न ही तार बिछाए गए। रात होते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी के लिए जूझ रहे लोग गांव में पेयजल संकट भी लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक टोले में लगे दो हैंडपंप कई सालों से खराब पड़े हैं। वहीं प्राथमिक स्कूल का हैंडपंप भी बंद है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। SDM Court Indore : इंदौर में बुजुर्ग दंपती को मिली राहत, बेटे-बहू को मकान खाली करने का आदेश 5 किमी दूरी, फिर भी सुविधाओं से दूर ग्रामीणों ने बताया कि कालापाठा टोला कच्चा बम्होटी गांव से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है, लेकिन इसके बावजूद यहां अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। गांव में ज्यादातर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग रहते हैं। दस्तावेज नहीं बनने से योजनाओं का लाभ नहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा 50 साल पुराना रिकॉर्ड मांगा जा रहा है, जिसके कारण कई लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। वहीं कई लोगों के आधार कार्ड भी अब तक नहीं बने हैं। इससे ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ ग्रामीणों ने आवेदन में कहा कि सुविधाओं के अभाव में वे बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जनसुनवाई में उन्होंने जल्द समाधान की मांग की। वहीं कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।

Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे

Farmer Fraud Case

 Farmer Fraud Case : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना इलाके से किसानों के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां ग्राम माछा के कई किसानों से धान खरीदने के बाद एक व्यापारी करीब 30 लाख रुपए का भुगतान किए बिना फरार हो गया। घटना के बाद किसान पिछले कई महीनों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे हैं। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ 3700 रुपए क्विंटल के हिसाब से खरीदी थी धान जानकारी के मुताबिक बरेली निवासी ओमप्रकाश सोनी ने दिसंबर 2025 में गांव के कई किसानों से 3700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी थी। आरोपी सोना-चांदी और धान के व्यापार से जुड़ा बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान उठाने के बाद व्यापारी लगातार भुगतान टालता रहा। जब किसानों ने दबाव बनाया तो कुछ लोगों को मामूली रकम दी गई और कुछ को बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक थमा दिए गए। बाद में आरोपी अचानक फरार हो गया। 6 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर कई महीनों तक इंतजार करने के बाद किसानों ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 23 मई को आरोपी ओमप्रकाश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। Twisha Death Case : SIT ने जब्त किए समर्थ के मोबाइल-लैपटॉप, घर की बारीकी से तलाशी सोहागपुर थाना प्रभारी राहुल रायकवार के मुताबिक पुलिस की विशेष टीम पिछले चार दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। इससे उसे ट्रेस करने में दिक्कत हो रही है। कई किसानों के लाखों रुपए फंसे पुलिस के अनुसार आरोपी पर कई किसानों के करीब 30 लाख रुपए बकाया हैं। सबसे ज्यादा रकम बसंत वर्मा के लगभग साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा जितेंद्र लोधी, नरेश सिंह लोधी, बलराम वर्मा, विष्णु वर्मा, केशव वर्मा और अन्य किसानों की भी बड़ी रकम फंसी हुई है। किसानों में बढ़ रहा गुस्सा घटना के बाद किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी उपज का पैसा नहीं मिला है। किसानों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और रकम वापस दिलाने की मांग की है। Cockroach Janta Party : भोपाल से उठी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आवाज, युवाओं की नाराजगी को आंदोलन में बदलने की तैयारी

SDM Court Indore : इंदौर में बुजुर्ग दंपती को मिली राहत, बेटे-बहू को मकान खाली करने का आदेश

SDM Court Indore

SDM Court Indore : इंदौर।   जिस घर को बनाने में अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लगा दी… बुढ़ापे में उसी घर से बेदखल होने की नौबत आ गई! इंदौर की ये कहानी हर उस मां-बाप की आंखें खोल देगी, जो अपने बच्चों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।” क्या है पूरा मामला मामला शिवाजी नगर निवासी हीरालाल कश्यप और धर्मा देवी कश्यप से जुड़ा है, जहां कलेक्टोरेट में आयोजित वृद्धजन विशेष जनसुनवाई के दौरान एसडीएम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने छोटे बेटे के परिवार को मकान का हिस्सा खाली करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर बुजुर्ग दंपती को मकान का कब्जा सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ एक ही घर में बढ़ता गया तनाव बताया गया कि तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बुजुर्ग दंपती रहते हैं, जबकि ऊपर की मंजिलों पर उनके दोनों बेटों का परिवार रहता है। दंपती का आरोप है कि बेटे और बहुएं उनका ध्यान नहीं रखते थे। खासकर छोटी बहू के व्यवहार से वे काफी परेशान थे। परिवार का कहना है कि रिश्तेदारों और बेटियों के घर आने पर भी विवाद की स्थिति बन जाती थी। लगातार तनाव के कारण बुजुर्ग दंपती मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। तीन महीने पहले लगाई थी गुहार करीब तीन महीने पहले कश्यप दंपती ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम के तहत आवेदन देकर प्रशासन से मदद मांगी थी। मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम घनश्याम धनगर ने दंपती के पक्ष में आदेश जारी किया। Twisha Sharma case : एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत केस, पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के दिए आदेश पुलिस की मौजूदगी में खाली कराया मकान आदेश में साफ कहा गया है कि तय समय में अगर बेटा-बहू मकान खाली नहीं करते हैं, तो तहसीलदार पुलिस बल की मदद से मकान खाली कराकर बुजुर्ग दंपती को कब्जा दिलाएंगे। “बुजुर्गों को सम्मान दिलाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी” दंपती के वकील अमित मंडलोई ने कहा कि अक्सर इस उम्र में बुजुर्ग कानूनी प्रक्रिया समझ नहीं पाते और न्याय के लिए भटकते रहते हैं। ऐसे में उन्हें उनका हक और सम्मान दिलाना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। यह मामला सिर्फ एक परिवार का विवाद नहीं, बल्कि उन बुजुर्गों की कहानी भी है जो अपने ही घर में उपेक्षा और अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। Twisha Sharma case : एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत केस, पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के दिए आदेश

Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’

Drug free campaign

Drug free campaign : बैतूल।  बैतूल जिले में बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। बैतूल जिले के सभी स्कूलों के 500 मीटर दायरे को ‘नो-ड्रग जोन’ घोषित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि स्कूलों के आसपास नशे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में यह फैसले जिला स्तरीय समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। MP Weather Update : नौतपा के पहले दिन ही आग उगलने लगा मौसम, कई शहरों में पारा 45 के पार स्कूलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान इस बैठक में तय किया गया कि स्कूलों में ड्रग्स, स्मैक और कई नशीले पदार्थों के नुकसान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। शिक्षा विभाग को दिसंबर तक रोस्टर तैयार कर सभी स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गुमठियों पर रहेगी नजर प्रशासन ने स्कूलों के आसपास संचालित संदिग्ध गुमठियों और दुकानों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि स्कूल परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। Sunday power cut : नर्मदापुरम में रविवार सुबह बिजली का बड़ा झटका, आधे शहर में साढ़े तीन घंटे रहेगी कटौती गांवों में खेल गतिविधियों पर जोर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। साथ ही नशा मुक्ति से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों के संपर्क नंबर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती बैठक में अवैध नशीले पदार्थों की खेती और नारकोटिक्स ड्रग्स के खिलाफ अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

MP Weather Update : नौतपा के पहले दिन ही आग उगलने लगा मौसम, कई शहरों में पारा 45 के पार

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल।  मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत इस बार तेज गर्मी के साथ हुई है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। हालत ऐसी रही कि दोपहर होते-होते कई शहरों की सड़कें सूनी नजर आने लगीं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जबकि कुछ जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया। Twisha Death Case : SIT ने जब्त किए समर्थ के मोबाइल-लैपटॉप, घर की बारीकी से तलाशी सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो में रिकॉर्ड की गई, जहां तापमान 47.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं नौगांव में 46.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा दतिया में 45.6, टीकमगढ़ में 45.3, सतना में 44.9 और दमोह में 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में भी गर्मी का असर साफ देखने को मिला और तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया। कई जिलों में लू का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना समेत कई जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन तक गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। Ashoknagar news : अशोकनगर जिला अस्पताल में थप्पड़कांड, आउटसोर्स मैनेजर से मारपीट CCTV में कैद बारिश के भी संकेत भीषण गर्मी के बीच कुछ राहत की खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग ने 28 मई से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत दिए हैं। ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के करीब 14 जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर में घरों में कैद हुए लोग तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दोपहर में घरों से निकलने से बचते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। Cockroach Janta Party : कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया पर तूफान, 24 घंटे में फॉलोअर्स दोगुने, X अकाउंट ब्लॉक के बाद ‘Cockroach Is Back’ से नई एंट्री

Twisha Death Case : SIT ने जब्त किए समर्थ के मोबाइल-लैपटॉप, घर की बारीकी से तलाशी

Twisha Death Case

Twisha Death Case : भोपाल।  भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस की जांच कर रही SIT अब हर एंगल से सबूत जुटाने में लगी है। इसी दौरान टीम ने आरोपी पति समर्थ सिंह से लंबी पूछताछ की और उसके घर की बारीकी से तलाशी ली। लैपटॉप, मोबाइल और दस्तावेज किए जब्त जानकारी के अनुसार SIT ने समर्थ सिंह का लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच एजेंसी अब इन डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि केस से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। Sunday power cut : नर्मदापुरम में रविवार सुबह बिजली का बड़ा झटका, आधे शहर में साढ़े तीन घंटे रहेगी कटौती सुसाइड नोट की आशंका में घर की सर्चिंग रिपोर्ट्स के अनुसार SIT को आशंका है कि घर में कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हो सकते हैं। इसी वजह से टीम ने पूरे घर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान ट्विशा शर्मा के सील बंद कमरे और क्राइम स्पॉट का भी दोबारा निरीक्षण किया गया। मां को देखकर भावुक हुआ समर्थ बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह अपनी मां को देखकर भावुक हो गया। वहीं SIT ने क्राइम सीन रिक्रिएशन से पहले करीब तीन घंटे तक उससे लगातार पूछताछ की। घटना वाले दिन की कड़ियां जोड़ने में जुटी SIT जांच एजेंसी घटना वाले दिन की परिस्थितियों, दोनों के बीच हुए विवाद और मौत से पहले की गतिविधियों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि मौत से पहले घर के अंदर क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। Harda Suicide Case : हरदा में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या: पत्नी डेढ़ महीने से मायके में थी, पेशे से था ड्राइवर आज हाईकोर्ट में सुनवाई पर नजर इससे पहले समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई भी चर्चा में रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस पर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर लगातार नजर बनी हुई है।