Latest

Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत

Sehore News

 

Sehore News : सीहोर।  सीहोर जिले के इछावर नगर स्थित मुख्य बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक बेल्ट, लोहे की चेन और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है।

Raisen News : 5 किमी दूर गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे और पानी संकट में जी रहे ग्रामीण

बस स्टैंड पर बढ़ रहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इछावर बस स्टैंड पर आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय और सुलभ कॉम्प्लेक्स पर असामाजिक तत्वों का कब्जा बना रहता है। आरोप है कि कई लोग यहां शराब पीकर घंटों बैठे रहते हैं, जिससे माहौल खराब होता जा रहा है।

छात्राओं और महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर छात्राओं और महिला यात्रियों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां मौजूद असामाजिक तत्व महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। ऐसे माहौल में महिलाओं का बस स्टैंड पर सुरक्षित महसूस करना मुश्किल हो गया है।

Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’

पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

लगातार हो रही घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड पर स्थायी पुलिस चौकी या नियमित गश्त की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

नगरवासियों और छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बस स्टैंड को असामाजिक तत्वों से मुक्त कर यात्रियों, खासकर महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जाए।

Drinking water crisis : गड्ढे का गंदा पानी पीने को मजबूर 200 आदिवासी, नर्मदापुरम में नल-जल योजना नहीं पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *