Latest

Raisen News : 5 किमी दूर गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे और पानी संकट में जी रहे ग्रामीण

Raisen News

Raisen News : रायसेन।  रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम पंचायत हमीरपुर अंतर्गत आने वाले कालापाठा टोला के ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी परेशानियां प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर गांव में बिजली, पेयजल और दूसरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। यहां न बिजली के खंभे लगाए गए और न ही तार बिछाए गए। रात होते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

पानी के लिए जूझ रहे लोग

गांव में पेयजल संकट भी लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक टोले में लगे दो हैंडपंप कई सालों से खराब पड़े हैं। वहीं प्राथमिक स्कूल का हैंडपंप भी बंद है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

SDM Court Indore : इंदौर में बुजुर्ग दंपती को मिली राहत, बेटे-बहू को मकान खाली करने का आदेश

5 किमी दूरी, फिर भी सुविधाओं से दूर

ग्रामीणों ने बताया कि कालापाठा टोला कच्चा बम्होटी गांव से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है, लेकिन इसके बावजूद यहां अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। गांव में ज्यादातर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग रहते हैं।

दस्तावेज नहीं बनने से योजनाओं का लाभ नहीं

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा 50 साल पुराना रिकॉर्ड मांगा जा रहा है, जिसके कारण कई लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। वहीं कई लोगों के आधार कार्ड भी अब तक नहीं बने हैं। इससे ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं।

Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’

ग्रामीणों ने आवेदन में कहा कि सुविधाओं के अभाव में वे बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जनसुनवाई में उन्होंने जल्द समाधान की मांग की। वहीं कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *