Latest

Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे

Farmer Fraud Case

 Farmer Fraud Case : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना इलाके से किसानों के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां ग्राम माछा के कई किसानों से धान खरीदने के बाद एक व्यापारी करीब 30 लाख रुपए का भुगतान किए बिना फरार हो गया। घटना के बाद किसान पिछले कई महीनों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे हैं।

Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’

3700 रुपए क्विंटल के हिसाब से खरीदी थी धान

जानकारी के मुताबिक बरेली निवासी ओमप्रकाश सोनी ने दिसंबर 2025 में गांव के कई किसानों से 3700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी थी। आरोपी सोना-चांदी और धान के व्यापार से जुड़ा बताया जा रहा है।

किसानों का कहना है कि धान उठाने के बाद व्यापारी लगातार भुगतान टालता रहा। जब किसानों ने दबाव बनाया तो कुछ लोगों को मामूली रकम दी गई और कुछ को बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक थमा दिए गए। बाद में आरोपी अचानक फरार हो गया।

6 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

कई महीनों तक इंतजार करने के बाद किसानों ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 23 मई को आरोपी ओमप्रकाश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

Twisha Death Case : SIT ने जब्त किए समर्थ के मोबाइल-लैपटॉप, घर की बारीकी से तलाशी

सोहागपुर थाना प्रभारी राहुल रायकवार के मुताबिक पुलिस की विशेष टीम पिछले चार दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। इससे उसे ट्रेस करने में दिक्कत हो रही है।

कई किसानों के लाखों रुपए फंसे

पुलिस के अनुसार आरोपी पर कई किसानों के करीब 30 लाख रुपए बकाया हैं। सबसे ज्यादा रकम बसंत वर्मा के लगभग साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा जितेंद्र लोधी, नरेश सिंह लोधी, बलराम वर्मा, विष्णु वर्मा, केशव वर्मा और अन्य किसानों की भी बड़ी रकम फंसी हुई है।

किसानों में बढ़ रहा गुस्सा

घटना के बाद किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी उपज का पैसा नहीं मिला है। किसानों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Cockroach Janta Party : भोपाल से उठी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आवाज, युवाओं की नाराजगी को आंदोलन में बदलने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *