MSP News : सीएम मोहन यादव बोले- किसानों को घबराने की जरूरत नहीं, खरीदी अवधि बढ़ी

CM Mohan Yadav

MSP News : भोपाल | डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार किसान कल्याण के लिए काम कर रही है और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सब्जी, फल और अन्य फसलों से आय बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

गेहूं खरीदी की अवधि बढ़ाई, जरूरत पर और बढ़ेगी

सीएम ने बताया कि वे खुद गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर चुके हैं। इस साल बंपर उत्पादन हुआ है, इसलिए सरकार ने गेहूं खरीदी की अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, आवश्यकता पड़ने पर अवधि और बढ़ाई जाएगी।

Harda News : हरदा में दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से मजदूर की मौत

मंडियों में मिल रहा बेहतर दाम

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस बार फसल के दाम भी बेहतर हैं और मंडियों में किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है। चने का उपार्जन भी लगातार जारी है।

औचक निरीक्षण करेंगे मंत्री-विधायक

सीएम ने कहा कि सभी मंत्री, विधायक और सांसद उपार्जन केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

MSP पर खरीदी, प्रदेश बना अग्रणी

उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर किसानों की फसल खरीद रही है। मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक उपार्जन करने वाले राज्यों में शामिल है।

चुनावी माहौल पर भी दिया बयान

सीएम ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 4 तारीख को वास्तविक नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है और चुनावी राज्यों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

Viral Video Crime : भोपाल में युवक को निर्वस्त्र कर चेहरे पर पेशाब किया, अपहरण कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *