Bhopal Breaking : भोपाल। भोपाल में आज मध्यप्रदेश विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले ही प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास में कांग्रेस ने बाधा डाली है।
महिला सशक्तिकरण पर सियासत तेज
सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता महिला विरोधी रवैया अपनाते रहे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी के “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी क्यों है। साथ ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं पर भी बड़े फैसले को रोकने का आरोप लगाया।
मंत्री ने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे की निंदा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें महिला सशक्तिकरण अहम भूमिका निभा रहा है।