Latest

Harda News Today : हरदा में होटल के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Harda News Today

Harda News Today : हरदा। हरदा शहर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल फैल गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हवेली होटल के पास आरा मशीन के नजदीक शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा था। जब काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो डायल-112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

Narmadapuram Crime News: ढाबा संचालक की सिर में गोली मारकर हत्या, नहर की पुलिया पर मिला शव

रातभर इलाके में घूमता रहा था व्यक्ति

पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक मंगलवार रात से ही इलाके में घूमता नजर आया था। बुधवार सुबह भी उसे नशे की हालत में देखा गया था। लोगों के मुताबिक, करीब 10 बजे वह सड़क किनारे अचेत पड़ा मिला। कुछ लोगों ने पानी डालकर उसे उठाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अभी तक नहीं हो सकी पहचान

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच लग रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

प्रारंभिक जांच में उसके पहनावे के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो सकता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Raisen Weather News: प्री-मानसून बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों ने तेज की खरीफ सीजन की तैयारियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *