Latest

Cockroach Janta Party : कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया पर तूफान, 24 घंटे में फॉलोअर्स दोगुने, X अकाउंट ब्लॉक के बाद ‘Cockroach Is Back’ से नई एंट्री

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party : डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स 24 घंटे के भीतर तेजी से बढ़ते हुए 1.96 करोड़ तक पहुंच गए हैं, जो देश की कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से अधिक बताए जा रहे हैं।

X अकाउंट ब्लॉक के बाद नया डिजिटल रूप

CJP का पुराना X अकाउंट ब्लॉक होने के बाद संगठन ने नया अकाउंट ‘Cockroach Is Back’ के नाम से शुरू किया। नए अकाउंट के बायो में लिखा गया है—“कॉकरोच डोंट डाय” यानी कॉकरोच मरते नहीं। इस बदलाव के बाद संगठन को सोशल मीडिया पर और अधिक समर्थन मिलता दिख रहा है।

Bhojshala Maa Vagdevi : 721 साल बाद भोजशाला में गूंजेगा माँ वाग्देवी का जयघोष, आज ऐतिहासिक महाआरती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संस्थापक ने लगाए गंभीर आरोप

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिससे संगठन की डिजिटल उपस्थिति प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

विचारधारा, विवाद और युवाओं का कनेक्शन

कॉकरोच जनता पार्टी खुद को एक डिजिटल राजनीतिक आंदोलन के रूप में पेश करती है, जो बेरोजगार और ऑनलाइन एक्टिव युवाओं की आवाज बताती है। इसके कंटेंट, मैनिफेस्टो और सोशल मीडिया कैंपेन ने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है, जिससे यह संगठन तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *