Road Accident : रायसेन। रायसेन जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। महाकाल ढाबा तिराहे के पास हुए इस हादसे में युवक डंपर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान घाटखेड़ी निवासी 32 वर्षीय कैलाश प्रजापति के रूप में हुई है। कैलाश पेशे से मिस्त्री था और सोमवार सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था।
Crime News today : भोपाल में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने के बाद युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
डंपर के पिछले टायर के नीचे आया युवक
जानकारी के मुताबिक महाकाल ढाबा तिराहे के पास अचानक बाइक और डंपर आमने-सामने आ गए। उमरावगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने बताया कि डंपर चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान युवक संतुलन खो बैठा और डंपर के पिछले टायर के नीचे आ गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे में बिजली के पोल भी टूटे
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगे कुछ बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Mohan Cabinet : मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का रिव्यू जारी, पहले दिन 20 मंत्रियों की हुई समीक्षा
पुलिस ने शव निकालकर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही उमरावगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद युवक के शव को डंपर के नीचे से बाहर निकाला।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।