Vidisha News : विदिशा | विदिशा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पठारी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 पेटी अवैध शराब जब्त की है। इसके साथ ही एक थार कार भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 23.50 लाख रुपए आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी सफेद रंग की थार कार में अवैध शराब लेकर त्योंदा से पठारी की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बरखेड़ा के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की।
Electric Line Accident : रायसेन में हाईटेंशन लाइन गिरने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान
चेकिंग में भारी मात्रा में शराब बरामद
चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 50 पेटी इंग्लिश गोवा मदिरा (करीब 2500 क्वार्टर) और 20 पेटी बॉम्बे व्हिस्की (करीब 1000 क्वार्टर) शामिल हैं।
थार कार समेत आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से अक्षय घोसी (22) और अमित घोसी (24) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सागर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही थार कार भी जब्त कर ली गई है।
आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शराब के स्रोत व सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sehore Women Protest : सीहोर में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ खोला मोर्चा