Electric Line Accident : रायसेन में हाईटेंशन लाइन गिरने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

Electric Line Accident

Electric Line Accident : रायसेन | रायसेन जिले के बेगमगंज क्षेत्र के ग्राम भैंसा में बुधवार को एक गंभीर हादसा हो गया। तेज हवा के कारण हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर खेत में गिर गई, जिसकी चपेट में आकर तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

चराई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम भैंसा निवासी पशुपालक बलराम बल्लू रजक की भैंसें वीर सिंह के खेत में चर रही थीं। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया और जानवर करंट की चपेट में आ गए।

Raisen News : रायसेन में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

मौके पर ही तीनों भैंसों की मौत

करंट का झटका इतना तेज था कि तीनों भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनें काफी नीचे झूल रही हैं, जिससे लगातार खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी इन तारों से निकली चिंगारी से फसलें जल चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान

इस हादसे में पशुपालक बलराम रजक को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि भैंसें उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं, जिनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Uma Bharti Statement : उमा भारती का बड़ा बयान,“आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता”

मुआवजे और सुरक्षा की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने और क्षेत्र में बिजली लाइनों को सुरक्षित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली विभाग को तत्काल लाइन दुरुस्त करनी चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *