Road Accident MP : बैतूल | बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोक्षधाम मोड़ पर बुधवार को एक तेज रफ्तार मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वहां से गुजर रहा एक साइकिल सवार बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुजुर्ग की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को संभाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
Raisen News : रायसेन में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत
मोड़ पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मिक्सर मशीन तेज रफ्तार में मोक्षधाम मोड़ से गुजर रही थी, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और मशीन सड़क पर पलट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गए।
सड़क पर फैला ऑइल, बढ़ा फिसलन का खतरा
हादसे के बाद मिक्सर मशीन से बड़ी मात्रा में ऑइल सड़क पर फैल गया, जिससे फिसलन का खतरा बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर पाउडर डाला, ताकि अन्य दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस ने हटवाया वाहन, यातायात बहाल
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर यातायात को रोका और क्रेन की मदद से पलटी हुई मशीन को हटाकर सड़क किनारे करवाया। इसके बाद यातायात फिर से सुचारु किया गया।
Guest Teachers Protest : भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
हादसे के बाद मिक्सर मशीन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके।