Narmadapuram News today : नर्मदापुरम | नर्मदापुरम के न्यास कॉलोनी क्षेत्र में एक दुकानदार को आवारा कुत्ते के पक्ष में बोलना महंगा पड़ गया। कार सवार चार युवकों ने उसे बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे की है।
कार से टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
दुकानदार अभिजीत राजपूत के अनुसार, दिन में एक युवक ने उसकी दुकान के सामने बैठे कुत्ते को कार से टक्कर मार दी। इस पर जब उसने विरोध किया, तो दोनों के बीच बहस हो गई। उस समय आरोपी वहां से चला गया।
Electric Line Accident : रायसेन में हाईटेंशन लाइन गिरने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान
रात में साथियों के साथ लौटकर हमला
रात में वही युवक अपने तीन साथियों के साथ वापस आया और दुकानदार को गालियां देने लगा। विरोध करने पर चारों ने मिलकर उसे जमीन पर गिराया और लात-घूंसों से मारपीट की।
पाइप से पिटाई, शरीर पर गंभीर चोटें
हमलावरों ने दुकान के पास पड़े पाइप से भी उसे पीटा, जिससे उसके हाथ-पैर, पसलियों और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान उसकी नाक में भी चोट लगी और खून बहने लगा। दुकान का सामान और गल्ला भी बिखेर दिया गया।
बचाने आई महिला को भी धक्का
घटना के दौरान एक महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे भी धक्का देकर हटा दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार
घटना के बाद पीड़ित ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित विश्वकर्मा और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।