Lift Accident MP : भोपाल में लिफ्ट हादसा, तीसरी मंजिल से गिरने पर 7 लोग घायल

Lift Accident MP

Lift Accident MP : भोपाल | भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीसरी मंजिल से लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए।

सभी घायल पत्रकार, ऑफिस से लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, घायल सभी लोग पत्रकार हैं, जो एक साथी से मिलने सागर प्लाजा स्थित ऑफिस गए थे। वापसी के दौरान वे लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Vidisha News : विदिशा में 70 पेटी अवैध शराब जब्त, थार कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

दो की हालत गंभीर, पैरों में आई चोट

हादसे में रिजवान अहमद सिद्दीकी और सुशील त्रिपाठी के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों को भी चोटें लगी हैं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायलों को तुरंत नर्मदा और सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम सभी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

घटना की जानकारी एमपी नगर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लिफ्ट गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस हादसे के बाद इमारत की लिफ्ट मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *