Latest

Uma Bharti Statement : उमा भारती का बड़ा बयान,“आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता”

Uma Bharti Statement

Uma Bharti Statement : भोपाल | भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी है और इसे कोई खत्म नहीं कर सकता।

“कोई माई का लाल आरक्षण नहीं छीन सकता”

उमा भारती ने कहा कि जब तक देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस के परिवार के लोग सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं करेंगे, तब तक आरक्षण बना रहेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता।”

MP Cabinet Decision : MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, PWD की 26 हजार करोड़ परियोजनाओं को मंजूरी

सामाजिक असमानता दूर करने का जरिया

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज लंबे समय तक जातिगत आधार पर बंटा रहा है और आर्थिक असमानताएं गहरी रही हैं। ऐसे में आरक्षण इस असमानता को कम करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि बराबरी केवल कानून से नहीं, बल्कि समाज के व्यवहार में बदलाव से आएगी।

शिवराज के बयान का भी किया जिक्र

आरक्षण पर दिए बयान के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2016 के बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने भी कहा था कि आरक्षण खत्म नहीं किया जा सकता। उस बयान के बाद सवर्ण समाज में नाराजगी देखने को मिली थी और आंदोलन भी हुए थे।

“तीसरी आजादी समानता के लिए”

उमा भारती ने कहा कि देश ने आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया है, लेकिन अब “तीसरी आजादी” समानता के अधिकार के लिए होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां हर जीव और प्रकृति का सम्मान किया जाता है, इसलिए समाज में भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

Sehore Women Protest : सीहोर में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ खोला मोर्चा

सीएम मोहन यादव का भी संबोधन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजा हिरदे शाह के संघर्ष और योगदान को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल

राजा हिरदे शाह लोधी की शौर्य यात्रा के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में लोधी समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *