Latest

Raisen News: रायसेन में गांधी प्रतिमा से छेड़छाड़, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Raisen News

Raisen News : रायसेन। रायसेन शहर के महामाया चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतिमा के साथ हरकत करते हुए उस पर नमकीन के पैकेट की माला डाल दी और चश्मा हटा दिया। प्रतिमा के आसपास पत्थर और टाइल्स के टुकड़े भी बिखरे पड़े मिले। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

Narmadapuram Rape Case : शादी का झांसा देकर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मौके पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। और उन्होंने इसे महात्मा गांधी का अपमान बताते हुए विरोध जताया साथ ही प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

तीन दिन का अल्टीमेटम

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं गंभीर हैं और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

Twisha Sharma Death Case : ट्विशा केस में बड़ा फैसला, समर्थ और गिरिबाला सिंह न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रतिमा के आसपास फैला सामान हटवाकर सफाई कराई गई। नगर पालिका कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से पूरा परिसर साफ कराया। इसके बाद प्रतिमा को साफ कर दोबारा माल्यार्पण किया गया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी वहां पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

CM Mohan Cabinet Decisions : स्वामित्व योजना में 48 लाख परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, यूसीसी पर सुझाव प्रक्रिया शुरू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *