तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदी जेलकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं। डिंडीगुल में 16 चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है।
अग्निपथ योजना के पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीर चार साल की सेवा पूरी करने के बाद दिसंबर के अंत तक सैन्य सेवा से बाहर हो सकते हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र, असम और गुजरात ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सरकारी सेवाओं में अवसर देने के लिए अलग-अलग योजनाओं की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा अचानक ब्रेक लगने से हुआ। हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।
दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने राहुल गांधी से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली 10 नवंबर के बाद कराने की अपील की है। कारोबारियों ने दिवाली सीजन में नुकसान की आशंका जताई है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने SIR विरोध प्रदर्शन मामले में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी। उन्हें शांति बनाए रखने के लिए ₹10 हजार का निजी पीस बॉन्ड भरना होगा। अदालत ने मजिस्ट्रेट को मामले के सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि 16 अक्टूबर को CJP की ओर से आयोजित प्रदर्शन से उनका कोई संबंध नहीं था। उन्होंने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को चुनौती दी है। उनके वकील ने हिरासत और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
मुंबई के गोरेगांव में डेढ़ साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने सात दिन बाद हत्या की FIR दर्ज की है। मां ने 10 साल की पड़ोसी बच्ची पर उसे छठी मंजिल से नीचे धकेलने का आरोप लगाया है। नाबालिग के मामले में किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी। अदालत ने कानून के प्रति सम्मान और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रदर्शन बुलाने को लेकर चिंता जताई। दोनों को लिखित जवाब और नए जमानतदारों के दस्तावेज देने को कहा गया है।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में शनिवार सुबह निजी सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच कथित मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। कतार में आगे बढ़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बैतूल से खाटूश्यामजी जा रही ट्रैवलर पुलिया से 15 फीट नीचे नाले में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत और 17 यात्री घायल हुए। सभी मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले हैं।
Get top news of the country और the world directly to your email every morning.