Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदी जेलकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं। डिंडीगुल में 16 चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
27 Oct 2026
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार हो गए।

Theni Jail Escape Incident: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। यहां सब-जेल में बंद 17 कैदी सोमवार देर रात जेल कर्मचारियों पर हमला कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। रातभर चली कार्रवाई में चार कैदियों को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी की तलाश जारी है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 विशेष पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है और कई जगह वाहनों की जांच की जा रही है।

बीमार कैदी का बहाना बनाकर बुलाया

साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी के अनुसार, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। देर रात जेल कर्मचारियों को सूचना दी गई कि एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई है और उसे दौरे पड़ रहे हैं। सूचना मिलने पर कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी सेल के अंदर पहुंचे। इसी दौरान कैदियों ने उन पर हमला कर दिया और मौके का फायदा उठाकर जेल से भाग निकले। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन पुलिसकर्मी घायल

बता दें, हमले में तीन जेलकर्मियों को चोटें आई हैं। इनमें ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में चोट लगी। उन्हें जी. विलाक्कु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अन्य कर्मचारियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

16 चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच

जानकारी के मुताबिक, कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने थेनी के आसपास के इलाकों में तलाशी की। रात भर चले इस सर्च ऑपरेशन दौरान 4 फरार कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मदुरै और डिंडीगुल के साथ केरल के इडुक्की जिले के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी है। फरार कैदियों की तस्वीरें अलग-अलग पुलिस थानों में साझा की गई हैं, ताकि उनकी पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।

पुलिस ने चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।

1995 में भी हुई थी कैदियों के फरार होने की बड़ी घटना

गौरतलब है कि तमिलनाडु में कैदियों के फरार होने की यह घटना 1995 की एक बड़ी जेल-फरारी की याद दिलाती है। उस समय वेल्लोर किले के भीतर बने विशेष हिरासत केंद्र से लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) से जुड़े 43 संदिग्ध एक सुरंग के जरिए भाग गए थे। उस सुरंग की लंबाई करीब 153 फीट यानी 47 मीटर थी। 

संबंधित खबरें

अग्निवीरों के पहले बैच की 4 साल की सेवा पूरी, 18,300 जवानों की होगी विदाई; जानिए किन राज्यों में मिलेगी नौकरी ?

अग्निवीरों के पहले बैच की 4 साल की सेवा पूरी, 18,300 जवानों की होगी विदाई; जानिए किन राज्यों में मिलेगी नौकरी ?

देश
26 Oct 2026, 12:08 pm
राहुल गांधी के काफिले में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भिड़ीं 5 गाड़ियां; जानिए कैसे हुआ हादसा?

राहुल गांधी के काफिले में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भिड़ीं 5 गाड़ियां; जानिए कैसे हुआ हादसा?

देश
26 Oct 2026, 11:39 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

27 Oct 2026
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 1 साल की मिलेगी सैलरी

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें