Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›राहुल गांधी के काफिले में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भिड़ीं 5 गाड़ियां; जानिए कैसे हुआ हादसा?

राहुल गांधी के काफिले में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भिड़ीं 5 गाड़ियां; जानिए कैसे हुआ हादसा?

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा अचानक ब्रेक लगने से हुआ। हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
26 Oct 2026
राहुल गांधी के काफिले में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भिड़ीं 5 गाड़ियां; जानिए कैसे हुआ हादसा?
राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकराईं

Rahul Gandhi Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार सुबह राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा अचानक ब्रेक लगने से हुआ है। हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए काफिला रुका, लेकिन फिर राहुल गांधी अन्य वाहनों के साथ सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। उन्हें यहां MP-MLA कोर्ट में एक मानहानि मामले की सुनवाई के सिलसिले में पेश होना था।

अचानक ब्रेक लगने से टकराईं गाड़ियां

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे सड़क मार्ग से सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काफिले की गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। तेज रफ्तार में चल रहे काफिले के आगे अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। टक्कर में एक एम्बुलेंस समेत पांच वाहन शामिल हैं। हादसे के बाद काफिले को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में पेशी

बता दें, राहुल गांधी सुल्तानपुर में भाजपा नेता विजय मिश्रा की ओर से दर्ज कराए गए मानहानि मामले में कोर्ट पहुंचने वाले थे। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल गांधी ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा और उसके तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई थी।

संबंधित खबरें

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

देश
27 Oct 2026, 11:29 am
अग्निवीरों के पहले बैच की 4 साल की सेवा पूरी, 18,300 जवानों की होगी विदाई; जानिए किन राज्यों में मिलेगी नौकरी ?

अग्निवीरों के पहले बैच की 4 साल की सेवा पूरी, 18,300 जवानों की होगी विदाई; जानिए किन राज्यों में मिलेगी नौकरी ?

देश
26 Oct 2026, 12:08 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

27 Oct 2026
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 1 साल की मिलेगी सैलरी

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें