Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प का फूटा गुस्सा, नॉर्वे को गाली दी; बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी ट्रैवलर, 8 की मौत; 17 घायल

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी ट्रैवलर, 8 की मौत; 17 घायल

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बैतूल से खाटूश्यामजी जा रही ट्रैवलर पुलिया से 15 फीट नीचे नाले में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत और 17 यात्री घायल हुए। सभी मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले  हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
17 Oct 2026
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी ट्रैवलर, 8 की मौत; 17 घायल
ट्रैवलर के पुलिया में गिरने से 8 लोगों की मौत

Kota Accident Update: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैतूल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रही ट्रैवलर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले हैं। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ।

सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा

बता दें, यह दुर्घटना कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल से कुछ दूरी पर हुई। घटना की सूचना सुबह करीब 6:15 बजे मिली। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के समय अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कुछ देरी हुई।

ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिरने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया था। शुरुआती आशंका है कि ट्रैवलर आगे की तरफ से टकराई, जिससे सामने बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आईं।

खिड़कियों के कांच तोड़कर निकाले गए यात्री

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों तक पहुंचने के लिए वाहन की खिड़कियों के कांच तोड़े गए। कुछ शव भी सीटों के बीच फंसे हुए थे। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

अस्पताल में घायलों को CPR और ऑक्सीजन सपोर्ट

वहीं, घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कई घायल बेसुध हालत में लाए गए, जिन्हें CPR दिया गया। कुछ मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया है। अधिकांश घायलों के सिर में चोटें आई हैं। कई लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी हैं। वाहन में फंसने और सीटों के बीच दबने के कारण कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें लगीं।

मृतकों और घायलों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों और घायलों की पहचान कर ली गई है। मृतकों के नाम अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू बताए गए हैं। ट्रैवलर के ड्राइवर की भी मौत हुई है। इस तरह कुल मृतकों की संख्या आठ बताई गई है। सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में वंदिता, अजय गावंडे, वेदांत झरबड़े, मोहनिस झरबड़े, आकांक्षी झरबड़े, हेमलता गायकवाड़ और सारांश सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

पुलिस अधिकारियों को शुरुआती तौर पर आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित खबरें

अग्निवीरों के पहले बैच की 4 साल की सेवा पूरी, 18,300 जवानों की होगी विदाई; जानिए किन राज्यों में मिलेगी नौकरी ?

अग्निवीरों के पहले बैच की 4 साल की सेवा पूरी, 18,300 जवानों की होगी विदाई; जानिए किन राज्यों में मिलेगी नौकरी ?

देश
26 Oct 2026, 12:08 pm
राहुल गांधी के काफिले में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भिड़ीं 5 गाड़ियां; जानिए कैसे हुआ हादसा?

राहुल गांधी के काफिले में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भिड़ीं 5 गाड़ियां; जानिए कैसे हुआ हादसा?

देश
26 Oct 2026, 11:39 am

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प का फूटा गुस्सा, नॉर्वे को गाली दी; बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता

26 Oct 2026
मध्यप्रदेश

खड़गे के बयान पर BJP का प्रदर्शन, भोपाल में रामेश्वर शर्मा बोले- कांग्रेस लोकतंत्र नहीं, लट्ठ तंत्र में भरोसा करती है

26 Oct 2026
मध्यप्रदेश

गायत्री धाम में योग करने पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- मन में सद्भावना बनाए रखें

26 Oct 2026
भोपाल

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मक्का में फंसे MP के 300 जायरीन, कांग्रेस नेता ने मंत्री कृष्णा गौर से मांगी वापसी की मदद

26 Oct 2026
भोपाल

खड़गे के बयान पर BJP ने जताई नाराजगी, भोपाल की कोर कमेटी बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले

26 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें