मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती का मुद्दा अब एक बड़ा राजनीतिक तूफान बन चुका है। सरकार के सामने अभ्यर्थियों की मांगों और 59 हजार प्रमोशन पदों के कानूनी नियमों के बीच तालमेल बिठाने की बड़ी चुनौती है।
सार्वजनिक परिवहन को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए मोहन यादव सरकार इंदौर में दो दिवसीय विजन समिट का आयोजन कर रही है। इसमें पीपीपी मॉडल और केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने की रणनीति बनेगी।
बालाघाट में नक्सलवाद से प्रभावित रहे आदिवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की कोशिश तेज है। 36 साल के नक्सली प्रभाव के बाद सरकारी कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम भरोसा कायम कर रही है।
मध्य प्रदेश में शिक्षकों के पदों में बढ़ोतरी को लेकर भोपाल में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को सरकार ने स्पष्ट जवाब दे दिया है। शिक्षा विभाग ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पदों की संख्या में बदलाव संभव नहीं है।
मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। प्रदेश के 81 प्रमुख मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे, वहीं 4 सितंबर को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर 1000 से अधिक बच्चे बाल कृष्ण के रूप में जुटेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से शुरू होंगे और परीक्षा 28 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी।
मध्य प्रदेश में टीईटी अनिवार्यता के चलते करीब 1.50 लाख शिक्षकों की नौकरी और प्रमोशन पर संकट आ गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल और सीएम को पत्र लिखकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले 1.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में 304 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की।
मध्य प्रदेश के 1.22 लाख मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों के खातों में लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए डीबीटी से ट्रांसफर करेंगे।
सितंबर 2026 की पहली तारीख से आम आदमी से जुड़े 11 बड़े वित्तीय और गैर-वित्तीय नियम बदलने जा रहे हैं। इसमें रसोई गैस से लेकर कार खरीदने और बैंकिंग के नियम शामिल हैं।
Get top news of the country और the world directly to your email every morning.