Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद; 4 घायल
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद; 4 घायल

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद; 4 घायल

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स की टीम पर घात लगाकर फायरिंग की गई। हमले में हवलदार जानखोकाई कुकी शहीद हो गए और चार जवान घायल हुए। शुरुआती जांच में NSCN-K-YA गुट पर हमले का शक है। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

By Pragati Chaurasiya
29 Sept 2026
अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद; 4 घायल
म्यांमार बॉर्डर के पास उग्रवादी हमला

Attack on India-Myanmar border:  अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया गया। नामपोंग सर्कल में हुई फायरिंग में असम राइफल्स के 42 वर्षीय जवान जानखोकाई कुकी शहीद हो गए। इस हमले में चार अन्य जवान भी घायल हुए है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

NSCN-K-YA पर हमले का शक

प्रारंभिक जांच और खुफिया इनपुट के आधार पर हमले के पीछे NSCN-K-YA यानी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड के युंग आंग गुट के उग्रवादियों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, घटना की विस्तृत जांच जारी है।

फायरिंग के बाद भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा बलों ने संभावित भागने के रास्तों और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया है। सीमा क्षेत्र में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क किया गया है।

सीमा क्षेत्र में पहले से सुरक्षा चुनौती

बता दें, चांगलांग जिले का भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर सक्रिय उग्रवादी समूहों की गतिविधियों के कारण यहां सुरक्षा बलों की लगातार निगरानी रहती है। फिलहाल हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

पुलिस ने शुरू की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया

चांगलांग के एसपी किर्ली पाडु ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने चांगलांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को घटनाक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। हमला उस क्षेत्र के पास हुआ, जहां भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम भी चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियां घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

संबंधित खबरें

SIR पर सियासी घमासान: 7 बार कांग्रेस के दौर में हुआ रिविजन, 9वें पर क्यों बढ़ा विवाद?

SIR पर सियासी घमासान: 7 बार कांग्रेस के दौर में हुआ रिविजन, 9वें पर क्यों बढ़ा विवाद?

देश
26 Sept 2026, 05:25 pm
बंगाल में ‘ममता की TMC’  का सियासी ड्रामा! रेजीनगर प्रत्याशी ने पहले नाम लिया वापस, फिर कुछ घंटों में बदला फैसला

बंगाल में ‘ममता की TMC’  का सियासी ड्रामा! रेजीनगर प्रत्याशी ने पहले नाम लिया वापस, फिर कुछ घंटों में बदला फैसला

देश
19 Sept 2026, 02:35 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद; 4 घायल

29 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी को किया मांफ, 8 साल बाद खत्म हुआ विवाद

29 Sept 2026
मध्यप्रदेश

RKMP पर यूरिन के ₹5, टॉयलेट के लिए ₹10; देश के पहले प्राइवेट स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के लिए जेब ढीली!

29 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर आज मतदान, जानिए कब आएंगे नतीजे

29 Sept 2026
मध्यप्रदेश

SIR के विरोध में भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस, जंजीरों में दिखा ज्ञानेश कुमार का मुखौटा

28 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें