Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी को किया मांफ, 8 साल बाद खत्म हुआ विवाद
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर आज मतदान, जानिए कब आएंगे नतीजे

MP पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर आज मतदान, जानिए कब आएंगे नतीजे

मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत आज 103 पदों पर मतदान हो रहा है। 4,235 पदों से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में 604 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि कई सीटों पर नामांकन नहीं आया। सरपंच और जनपद सदस्य के नतीजे 3 अक्टूबर, जबकि जिला पंचायत और पंच के परिणाम 5 अक्टूबर को आएंगे।

By Pragati Chaurasiya
29 Sept 2026
MP पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर आज मतदान, जानिए कब आएंगे नतीजे
मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव

MP Panchayat by-election: मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के कुल 4,235 पदों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। कुल 4,235 पदों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचन, नामांकन नहीं आने और न्यायालयीन रोक के कारण मतदान वाले पदों की संख्या घटकर 103 रह गई है। इन्ही 103 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

पंच की 4 सीटों पर ही मतदान

बता दें, पंच के 4,091 पदों के लिए उपचुनाव होना था। इनमें 604 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहीं 3,480 पद ऐसे रहे, जहां किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब सिर्फ 4 पंच पदों के लिए मतदाता वोट डाल रहे हैं।

सरपंच की 79 सीटों पर मुकाबला

वहीं, सरपंच के 110 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें 21 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चार पद न्यायालय की रोक के कारण चुनाव से बाहर हैं। ऐसे में अब 79 सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य की 5 सीटों पर वोटिंग

जिला पंचायत सदस्य के 7 पदों पर उपचुनाव होना था। इनमें रायसेन की 2 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब बाकी 5 पदों के लिए मतदान हो रहा है।

3 अक्टूबर को खुलेगा वोटों का पिटारा

सूत्रों के मुताबिक, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम से मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर शुरू होगी। इसी दिन सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे जारी होंगे। पंच पदों की मतगणना और परिणाम भी 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी को किया मांफ, 8 साल बाद खत्म हुआ विवाद

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी को किया मांफ, 8 साल बाद खत्म हुआ विवाद

मध्यप्रदेश
29 Sept 2026, 03:09 pm
RKMP पर यूरिन के ₹5, टॉयलेट के लिए ₹10; देश के पहले प्राइवेट स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के लिए जेब ढीली!

RKMP पर यूरिन के ₹5, टॉयलेट के लिए ₹10; देश के पहले प्राइवेट स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के लिए जेब ढीली!

मध्यप्रदेश
29 Sept 2026, 12:48 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी को किया मांफ, 8 साल बाद खत्म हुआ विवाद

29 Sept 2026
मध्यप्रदेश

RKMP पर यूरिन के ₹5, टॉयलेट के लिए ₹10; देश के पहले प्राइवेट स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के लिए जेब ढीली!

29 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर आज मतदान, जानिए कब आएंगे नतीजे

29 Sept 2026
मध्यप्रदेश

SIR के विरोध में भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस, जंजीरों में दिखा ज्ञानेश कुमार का मुखौटा

28 Sept 2026
देश

SIR पर सियासी घमासान: 7 बार कांग्रेस के दौर में हुआ रिविजन, 9वें पर क्यों बढ़ा विवाद?

26 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें