Latest

MP Assembly Special Session : भोपाल में आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला संभव

MP Assembly Special Session

MP Assembly Special Session : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सत्र की शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी, जिसमें पूर्व विधायकों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के निधन का उल्लेख किया जाएगा।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44°C के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट

महिला आरक्षण और शासकीय संकल्प

इस विशेष सत्र का मुख्य केंद्र महिला सशक्तिकरण रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सदन में शासकीय संकल्प पेश करेंगे, जिसमें महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव शामिल है। साथ ही परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस आरक्षण को लागू करने की मांग भी उठेगी। “नारी शक्ति वंदन” को लेकर सदन में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

यह विशेष सत्र महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Raisen farmers protest : रायसेन और औबेदुल्लागंज में किसानों का चक्का जाम, तुलाई में देरी से भड़का गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *