Latest

women reservation bill : महिला आरक्षण को लेकर तेज हुई सियासत, 26 अप्रैल को कांग्रेस का पैदल मार्च

women reservation bill

women reservation bill : भोपाल।  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने 26 अप्रैल को भोपाल में बड़ा पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है।

33% महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन

कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मुद्दा लंबे समय से लंबित है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल को राजनीतिक लाभ के लिए रोके रखा है।

Buffalo kidnapping : चंबल में अपराध का नया ट्रेंड, बच्चों के बाद अब जानवरों की किडनैपिंग, फिरौती का धंधा हुआ शुरू

माता मंदिर से रोशनपुरा तक निकलेगा मार्च

कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित यह पैदल मार्च भोपाल के माता मंदिर से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी

इस मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खुद अगुवाई करेंगे। पार्टी इसे महिला अधिकारों से जुड़ा बड़ा आंदोलन बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

बीजेपी पर लगाए आरोप

कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उसने 2023 में महिला आरक्षण से जुड़े बिल को चुनावी फायदे के लिए आगे बढ़ाया, लेकिन उसके क्रियान्वयन को टाल दिया। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक स्टंट था।

Bhopal crime news : भोपाल के निशातपुरा में बुजुर्ग महिला से लूट, 2 दिन में दबोचा लुटेरा, जेवरात बरामद

सड़कों पर सियासी शक्ति प्रदर्शन

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला आरक्षण का मुद्दा आने वाले समय में बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है। ऐसे में दोनों प्रमुख दल इसे लेकर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

पैदल मार्च को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। माता मंदिर से रोशनपुरा मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है।

कांग्रेस इस मार्च के जरिए महिला सुरक्षा, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *