Latest

MP missing cases : एमपी में 10 दिन में 100 गुमशुदगी, 98 अब भी लापता, 14–25 साल की लड़कियों के मामले सबसे ज्यादा

MP missing cases

MP missing cases : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में गुमशुदगी के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 दिनों में राज्यभर से करीब 100 लोगों के लापता होने की जानकारी दर्ज की गई है। इनमें से केवल 2 लोगों का पता चल पाया है, जबकि 98 अब भी लापता हैं।

आंकड़ों के अनुसार 14 से 25 साल की लड़कियों के गुमशुदगी के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं। यह ट्रेंड सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Congress IT cell : भोपाल में राजस्थान पुलिस के खिलाफ शिकायत, कांग्रेस IT सेल के 3 कार्यकर्ताओं की हिरासत पर बवाल

अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका

लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह संगठित अपराध का हिस्सा तो नहीं है।

तस्करी और देह व्यापार की संभावना

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क की भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश से लापता हुई कई लड़कियों को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बरामद किया गया था। कुछ मामलों में उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीकी जिलों से भी सुरक्षित वापस लाया गया है।

VIT Bhopal student health : वीआईटी भोपाल में टाइफाइड के मामले बढ़े, कुल 28 संक्रमित

पुलिस और प्रशासन अलर्ट

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई जा रही हैं और विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय भी किया जा रहा है।

लगातार बढ़ती गुमशुदगी की घटनाओं ने आम लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। खासतौर पर युवतियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *