Latest

Betul Cylinder Accident : गैस सिलेंडर हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत, 10 दिन इलाज के बाद युवक की मौत

Betul Cylinder Accident

Betul Cylinder Accident : बैतूल।  बैतूल के वैष्णवी नगर क्षेत्र में गैस सिलेंडर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे युवक योगेश डांगे (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 14 अप्रैल को हुआ था, जब गैस रिसाव के दौरान अचानक आग भड़क उठी थी।

पाइप लगाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, योगेश घर पर गैस सिलेंडर में पाइप लगा रहे थे और पानी गर्म करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाया, आग तेजी से भड़क उठी और वे उसकी चपेट में आ गए।

Sanatan Dharma controversy : हर्षा रिछारिया के कथित संन्यास को लेकर विवाद तेज, संत समाज ने उठाए गंभीर सवाल

हादसे में योगेश करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बैतूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया।

भोपाल में डॉक्टरों की टीम ने 10 दिन तक उनका इलाज किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें वापस बैतूल ले आए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

पड़ोसी महिला ने दिखाई तत्परता

हादसे के समय योगेश को आग की लपटों में घिरा देख पड़ोसी महिला ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। उनकी मदद से आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

मृतक योगेश डांगे मूल रूप से टिमरनी के रहने वाले थे और बैतूल में अकेले रहकर ऑनलाइन कार्य करते थे। वे अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनकी मां साईखेड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता किसान हैं।

Weather Alert MP : एमपी में झुलसा देने वाली गर्मी, 43°C के पार पारा, दिन-रात दोनों में नहीं मिल रही राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *