Latest

Weather Alert MP : एमपी में झुलसा देने वाली गर्मी, 43°C के पार पारा, दिन-रात दोनों में नहीं मिल रही राहत

Weather Alert MP

Weather Alert MP : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं हीट वेव ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रहे हैं।

खजुराहो सबसे गर्म, 43.4°C पहुंचा पारा

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहर भी तप रहे

राजधानी भोपाल और इंदौर में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।

Farmers Protest MP : भोपाल में आज कांग्रेस सेवादल का सत्याग्रह-उपवास, किसानों के मुद्दों पर होगा प्रदर्शन

कई शहरों में 41-42 डिग्री के पार तापमान

रायसेन में 42.4 डिग्री, नरसिंहपुर और सीधी में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

टीकमगढ़ और रतलाम में 41.8 डिग्री, दतिया में 41.7 डिग्री, शाजापुर में 41.6 डिग्री और दमोह में 41.5 डिग्री पारा रहा।रीवा और सागर में 41.4 डिग्री, मंडला में 41.2 डिग्री, जबकि उमरिया, धार और मलाजखंड में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

खरगोन और श्योपुर में 41 डिग्री, गुना में 41.7 डिग्री और खंडवा में 40.5 डिग्री रहा। वहीं सिवनी और छिंदवाड़ा में भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

स्थिति यह है कि रात का तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही और कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं।

सागर में छोटे बच्चों की छुट्टी घोषित

भीषण गर्मी को देखते हुए सागर जिले में नर्सरी से लेकर 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है, ताकि उन्हें लू और गर्मी के प्रभाव से बचाया जा सके।

Corruption Case MP : नर्मदापुरम में रिश्वत के आरोप पर एक्शन, वेयरहाउस में जांच, 14 महीने से पड़ा गेहूं, शाखा प्रभारी हटाए गए

लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों में भीड़ कम हो गई है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *