Latest

Ibrahim Pura Market theft : भोपाल के इब्राहिमपुरा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, नमाज के दौरान दुकान को बनाया निशाना

Ibrahim Pura Market theft

हाइलाइट्स

  • इब्राहिमपुरा मार्केट में दिनदहाड़े कपड़ा दुकान से बेडशीट का बंडल चोरी
  • नमाज के दौरान खाली दुकान को बनाकर निशाना, पहले से की गई थी रेकी
  • CCTV में कैद पूरी वारदात, आरोपी इंतजार करता दिखा
  • कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

 

Ibrahim Pura Market theft : भोपाल |  राजधानी के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल इब्राहिमपुरा मार्केट में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक कपड़ा दुकान से अज्ञात युवक बेडशीट का बंडल चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

MP Congress Meeting : मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठन पर मंथन, तीन दिन मैराथन बैठकें, जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन पर होगी सख्त समीक्षा

नमाज पढ़ने गए दुकानदार की दुकान बनी निशाना

जानकारी के अनुसार दुकानदार रोजाना की तरह शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच नमाज पढ़ने के लिए दुकान से बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पहले से की गई थी रेकी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को दुकानदार की दिनचर्या की पहले से जानकारी थी। उसने पहले रेकी की और यह सुनिश्चित किया कि किस समय दुकान खाली रहती है। जैसे ही उसे सही मौका मिला, उसने बिना देर किए चोरी कर ली।

Sidhi Violence News : सीधी में अंबेडकर जयंती रैली के दौरान हिंसक झड़प, घर में घुसकर हमला, 4 लोग घायल

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक दुकान के बाहर घूमता और दुकानदार के जाने का इंतजार करता दिखाई दे रहा है। दुकानदार के जाते ही आरोपी दुकान में दाखिल होता है और कुछ ही सेकंड में बेडशीट का बंडल लेकर निकल जाता है।

कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Narsinghpur News : नरसिंहपुर में ‘तुलसी’ ब्रांड को लेकर बड़ा विवाद, पतंजलि फूड्स और अनिल इंडस्ट्रीज आमने-सामने

बाजार में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद व्यस्त बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की चोरी ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *