Latest

Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी

Vishwas Sarang Bungalow Theft

हाइलाइट्स

  • भोपाल में मंत्री के बंगले में चोरी
  • विश्वास सारंग के स्टोर रूम को बनाया निशाना
  • ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चोरी
  • स्टोर रूम में नहीं थे CCTV कैमरे

 

Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल।  भोपाल में खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंगले के परिसर में बने स्टोर रूम का ताला तोड़कर वहां रखी ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चुरा लीं।

Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना

2-3 अप्रैल की रात हुई घटना

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की है, जबकि इसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ। सिक्योरिटी गार्ड ने स्टोर रूम का ताला टूटा देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला।

CCTV नहीं होने से जांच में दिक्कत

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, जिस स्टोर रूम में चोरी हुई वहां CCTV कैमरे नहीं लगे थे। इससे आरोपियों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है।

थाना प्रभारी गौरव दोहरे ने बताया कि चोरी गए सामान मंत्री को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप मिले थे और उनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।

Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन

आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास की सड़कों और मकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *