Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित

हाइलाइट्स भोपाल के 35 इलाकों में बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित ऐशबाग, ओम नगर, महाबली नगर समेत कई क्षेत्र शामिल 1 से 6 घंटे तक अलग-अलग समय पर कटौती Electricity Update : भोपाल। भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब 35 इलाकों में 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इन प्रमुख इलाकों में असर कटौती से ऐशबाग, नयापुरा, ओम नगर, सांईनाथ कॉलोनी, महाबली नगर, कुंदन नगर, फतेहगढ़ सहित कई प्रमुख इलाके प्रभावित होंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें। Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम समयानुसार बिजली कटौती शेड्यूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक:नयापुरा, बरेला गांव, राजीव रोसरी, काजी वजदुल कॉलोनी, ओम शिव नगर, मुंशी प्रेम कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक:महाबली नगर, सांईनाथ कॉलोनी, मां पार्वती नगर एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:7 नंबर स्टॉप, ई-1, ई-2, 1100 क्वार्टर, संत आसाराम नगर, ओम नगर, शंकराचार्य नगर, कुंदन नगर, शिक्षक कांग्रेस कॉलोनी, लक्ष्य होम एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:बाग उमराव दूल्हा, इंद्रा कॉलोनी, ऐशबाग, महामाई का बाग, बरखेड़ी फाटक, खेजड़ा, बैंक कॉलोनी एवं आसपास। Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:फतेहगढ़, नगर निगम ऑफिस, इमामी गेट चौराहा, लाऊखेड़ी पंप एवं आसपास। दोपहर 12 से 1 बजे तक:सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट एवं आसपास। पहले से करें तैयारी बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले से पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। Raisen Bank Fraud : रायसेन सहकारी बैंक में 55 लाख के गबन का खुलासा, कर्मचारी सस्पेंड
Harda Kisan Andolan : हरदा में किसान संघ का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

हाइलाइट्स हरदा में भारतीय किसान संघ का धरना मंडी से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली CM के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गेहूं खरीदी, कर्ज राहत और बिजली मुद्दों पर उठी आवाज Harda Kisan Andolan : हरदा। हरदा में भारतीय किसान संघ ने सोमवार को कृषि उपज मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को भी ज्ञापन दिया गया। Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू करे और खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। साथ ही ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी के लिए पंजीयन शुरू करने की मांग भी उठाई गई। खरीदी में देरी से किसानों को नुकसान किसानों ने बताया कि गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बढ़ाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बैंक ऋण की ड्यू डेट नहीं बढ़ने से ब्याज और जुर्माने का बोझ बढ़ गया है, जिससे कई किसान डिफॉल्टर हो गए हैं। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन नरवाई जलाने पर कार्रवाई का विरोध किसानों ने नरवाई जलाने पर दर्ज की जा रही FIR को गलत बताया। उनका कहना है कि जब तक पराली प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था नहीं होती, तब तक किसानों पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। सिंचाई, बिजली और बीमा पर भी उठे सवाल ज्ञापन में सिंचाई परियोजनाओं को जल्द पूरा करने, जले ट्रांसफॉर्मर 3 दिन में बदलने, किसानों को 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली देने और खरीफ फसल बीमा का भुगतान जल्द करने की मांग की गई। Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना 11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख बिंदु समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जल्द शुरू हो ऋण जमा करने की अवधि बढ़ाकर ब्याज-दंड माफ किया जाए नरवाई जलाने पर दर्ज FIR निरस्त की जाए मूंग और मक्का की खरीदी सुनिश्चित की जाए सिंचाई परियोजनाएं जल्द पूरी हों बिजली सप्लाई और ट्रांसफॉर्मर व्यवस्था बेहतर हो फसल बीमा का भुगतान शीघ्र किया जाए आंदोलन की चेतावनी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी
MP High Court : MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहिता को प्रेमी संग रहने की मंजूरी

हाइलाइट्स मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच का फैसला 19 वर्षीय विवाहिता को प्रेमी के साथ रहने की अनुमति कोर्ट ने बालिग की स्वतंत्र इच्छा को माना सर्वोपरि काउंसलिंग के बाद भी युवती अपने फैसले पर कायम MP High Court : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 19 वर्षीय विवाहिता को उसके पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी। मामला बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से जुड़ा था, जिसमें यह जांच की जा रही थी कि महिला अपनी मर्जी से रह रही है या उसे कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन कोर्ट में युवती ने रखी अपनी बात सुनवाई के दौरान युवती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा। उम्र के अंतर और दुर्व्यवहार के आरोप युवती ने बताया कि उसके पति की उम्र 40 वर्ष है, जबकि उसकी उम्र 19 वर्ष है, जिससे रिश्ते में असहजता बनी रही। साथ ही उसने पति पर दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए और कहा कि वह न तो पति के साथ रहना चाहती है और न ही अपने माता-पिता के पास जाना चाहती है। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन काउंसलिंग के बाद भी फैसले पर कायम मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट ने युवती की काउंसलिंग कराई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह किसी दबाव में निर्णय नहीं ले रही है। काउंसलिंग के बाद भी युवती अपने फैसले पर अडिग रही। व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्राथमिकता अंततः कोर्ट ने यह माना कि महिला बालिग है और अपनी स्वतंत्र इच्छा से निर्णय ले रही है। इसी आधार पर उसे उसके प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी गई। जिलों में फसलें खराब हो गईं। मंडियों में रखा गेहूं भी भीगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। Rajgarh News : राजगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 दिन में 25 फरार वारंटी गिरफ्तार
Betul News : बैतूल में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे

हाइलाइट्स बैतूल में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर किया निरीक्षण किसानों को राहत का आश्वासन CM डॉ. मोहन यादव का दौरा निरस्त Betul News : बैतूल। बैतूल जिले में शनिवार को हुई ओलावृष्टि के बाद फसल नुकसान को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान संभागायुक्त-कलेक्टर ने किया निरीक्षण सोमवार को संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मुलताई क्षेत्र के गांवों—सेमझिरा, जमबाड़ी और धारणी—का दौरा कर खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। फसल पूरी तरह बर्बाद, किसानों की मांग निरीक्षण के दौरान गेहूं, चना, टमाटर और अन्य फसलों में भारी नुकसान सामने आया। कई जगह फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। किसानों ने अधिकारियों से जल्द मुआवजा देने की मांग की। CM का प्रस्तावित दौरा निरस्त इस बीच मुख्यमंत्री का मुलताई दौरा प्रस्तावित था, जिसके लिए तैयारियां भी की जा रही थीं, लेकिन भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के चलते दौरा अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया। Raisen Bank Fraud : रायसेन सहकारी बैंक में 55 लाख के गबन का खुलासा, कर्मचारी सस्पेंड बीमा क्लेम और सर्वे के निर्देश संभागायुक्त ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि फसल नुकसान का पंजीकरण समय पर किया जाए, ताकि किसानों को क्लेम मिलने में दिक्कत न हो। वहीं कलेक्टर ने सर्वे टीमों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वे से छूटे नहीं। अन्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा दौरे के दौरान संभागायुक्त ने सेमझिरा के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा भी की। फिलहाल, प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर सर्वे रिपोर्ट और सरकार द्वारा घोषित किए जाने वाले मुआवजे पर टिकी है।
Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम

हाइलाइट्स विदिशा मंडी में गेहूं नीलामी रुकी दाम गिरने और डिजिटल पर्ची विवाद पर किसानों का विरोध हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन प्रशासन ने दी समझाइश, अस्थायी राहत Vidisha Mandi News : विदिशा। विदिशा कृषि उपज मंडी में गेहूं की नीलामी अचानक बंद होने से किसानों में आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने मंडी के बाहर प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित रहा। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन दाम गिरने का आरोप किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उनका आरोप है कि शनिवार को 3000 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाला गेहूं सोमवार को घटकर करीब 2100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। किसानों ने नीलामी तत्काल शुरू करने और उचित दाम दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारी प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा। व्यापारियों की मजबूरी: डिजिटल पर्ची विवाद दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि मंडी समिति ने मैन्युअल पर्चियों को बंद कर कंप्यूटरीकृत पर्चियां अनिवार्य कर दी हैं। कई व्यापारी अभी इस डिजिटल व्यवस्था को पूरी तरह अपनाने में सक्षम नहीं हैं, जिसके चलते नीलामी रोकनी पड़ी। Rajgarh News Today : राजगढ़ में विवाद की आग में जली 4 बीघा गेहूं की फसल, किसान ने CM से लगाई गुहार सुविधाओं की कमी भी बड़ी वजह व्यापारियों ने नई मंडी में बुनियादी सुविधाओं और दुकानों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले ही अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। एसडीएम क्षितिज शर्मा ने स्पष्ट किया कि मंडी बोर्ड के निर्देशानुसार कंप्यूटरीकृत पर्चियां अनिवार्य हैं। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल मैन्युअल पर्चियों की अस्थायी अनुमति दी गई है और व्यापारियों को जल्द डिजिटल सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी
Rajgarh News Today : राजगढ़ में विवाद की आग में जली 4 बीघा गेहूं की फसल, किसान ने CM से लगाई गुहार

हाइलाइट्स राजगढ़ के नरवेपुरा गांव में फसल जलने का मामला 4 बीघा गेहूं की कटी फसल जलकर राख किसान ने वीडियो बनाकर CM डॉ. मोहन यादव से न्याय मांगा पंचायत में 1 लाख मुआवजे का फैसला, बाद में मुकर गए आरोपी Rajgarh News Today : राजगढ़। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के नरवेपुरा गांव में चार बीघा गेहूं की कटी हुई फसल में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। किसान बिरम सिंह सौंधिया की सालभर की मेहनत कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन किसान ने वीडियो बनाकर लगाई गुहार घटना के बाद किसान ने जले खेत से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की मांग की। वीडियो में किसान ने नुकसान दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है। कर्ज लेकर बोई थी फसल किसान के अनुसार, उसने कर्ज लेकर चार बीघा जमीन में गेहूं की फसल बोई थी। हाल ही में करीब 24 हजार रुपए मजदूरी देकर फसल कटवाई थी और खेत में ही ढेर बनाकर रखी थी। 3 अप्रैल की रात आग लगने से पूरी फसल जल गई। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी पंचायत का फैसला, फिर मुकर गए घटना के बाद तीन गांवों की पंचायत में 1 लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला हुआ। इसमें 40 हजार रुपए तुरंत और 60 हजार बाद में देने की बात तय हुई थी, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष पैसे देने से मुकर गया। गांवों के विवाद से जुड़ा मामला किसान का आरोप है कि यह घटना दो गांवों के बीच चल रहे विवाद से जुड़ी है। सगाई को लेकर शुरू हुए विवाद की वजह से आसपास आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, जिसकी चपेट में उसका खेत आ गया। फिलहाल किसान प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन
Raisen Bank Fraud : रायसेन सहकारी बैंक में 55 लाख के गबन का खुलासा, कर्मचारी सस्पेंड

हाइलाइट्स रायसेन सहकारी बैंक में गबन का मामला चेक क्लीयरिंग शाखा से जुड़ी 55 लाख की अनियमितता कर्मचारी मोहम्मद शाहिद खान निलंबित जांच जारी, बर्खास्तगी की चेतावनी Raisen Bank Fraud : रायसेन। रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की चेक क्लीयरिंग शाखा में करीब 55 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। मामले के सामने आते ही बैंक प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी कर्मचारी पर अनियमित लेनदेन के आरोप सूत्रों के अनुसार, निलंबित कर्मचारी मोहम्मद शाहिद खान चेक क्लीयरिंग शाखा में पदस्थ था। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर अनियमित लेनदेन और गबन के संकेत मिले हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूर्व प्रबंधन के कार्यकाल से जुड़ा मामला बताया जा रहा है कि यह मामला बैंक के पूर्व महाप्रबंधकों के कार्यकाल से जुड़ा हो सकता है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस गड़बड़ी से जुड़े नए तथ्य सामने आने की संभावना है। बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी सहित सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन
Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान

हाइलाइट्स भोपाल में ऑयल कंपनियों की प्रेस ब्रीफिंग LPG और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य 95% LPG बुकिंग डिजिटल माध्यम से धांधली पर कार्रवाई: 2485 रेड, 3500 सिलेंडर जब्त Petrol Diesel Update : भोपाल। भोपाल में इंडियन ऑयल सहित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर स्पष्ट किया कि राज्य और देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। कंपनियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी सप्लाई पूरी तरह सामान्य इंडियन ऑयल मध्यप्रदेश के सीजीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है। डोमेस्टिक LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि कमर्शियल LPG का वितरण केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 95% LPG बुकिंग डिजिटल माध्यम से हो रही है। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक डिजिटल विकल्पों का उपयोग करें। साथ ही 5 किलो सिलेंडर की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है, जो छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स के लिए लाभदायक है। OBC Creamy Layer update : ग्वालियर बेंच का अहम फैसला, क्रीमीलेयर निर्धारण में नया स्पष्टिकरण धांधली पर सख्त कार्रवाई OMC (ऑयल मार्केटिंग कंपनियों) ने अनियमितताओं पर नियंत्रण के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। प्रदेश में अब तक 2485 छापे मारे गए हैं, जिनमें 3500 सिलेंडर जब्त किए गए और 10 FIR दर्ज की गई हैं। पर्याप्त स्टॉक और सप्लाई कंपनियों के अनुसार, मध्यप्रदेश में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। राज्य में 7147 रिटेल आउटलेट्स, 4 टर्मिनल और 13 बल्क डिपो सक्रिय हैं। हर दिन करीब 8000 KL पेट्रोल और 16000 KL डीजल की सप्लाई की जा रही है, जो पहले की तुलना में अधिक है। Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना कंपनियों ने साफ किया कि बढ़ती मांग के बावजूद किसी प्रकार की कमी नहीं है। लोगों से पैनिक बाइंग न करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।
Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन

हाइलाइट्स नर्मदापुरम में सिम कार्ड धोखाधड़ी का मामला एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग नामों से लिए 5 से ज्यादा सिम आधार डॉक्यूमेंट का किया दुरुपयोग आरोपी पहले से एक अन्य मामले में जेल में बंद Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में सिम कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य पुलिस साइबर सेल की जांच में खुलासा हुआ कि एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग नामों और पहचान का इस्तेमाल कर कई सिम कार्ड हासिल कर लिए। Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी कैनोपी लगाकर करता था सिम बिक्री पुलिस के अनुसार आरोपी जय भाटिया, लश्कर चौक ग्वालटोली का निवासी है और कैनोपी लगाकर सिम बेचने का काम करता था। वह ग्राहकों से आधार कार्ड लेकर उनके दस्तावेजों के आधार पर सिम जारी करता था। आधार कार्ड का किया दुरुपयोग जांच में सामने आया कि आरोपी उन आधार कार्ड को चुनता था जिनमें फोटो स्पष्ट नहीं होती थी। इसके बाद उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दूसरी सिम जारी कर लेता था, लेकिन इस बार अपनी फोटो का उपयोग करता था। इस तरीके से उसने पांच से अधिक सिम कार्ड हासिल किए। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन टेलीकॉम कंपनी को हुआ संदेह एक ही चेहरे के साथ अलग-अलग आधार नंबर पाए जाने पर टेलीकॉम कंपनी को संदेह हुआ। इसके बाद मामला साइबर सेल तक पहुंचा, जहां जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पहले से दर्ज है एक और मामला पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इसी तरह का एक मामला पहले से बुधनी थाने में दर्ज है। फिलहाल वह सीहोर जिले के भेरूंदा जेल में बंद है। कोतवाली पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए नर्मदापुरम लाएगी। पूछताछ के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया। है। पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन
Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी

हाइलाइट्स भोपाल में मंत्री के बंगले में चोरी विश्वास सारंग के स्टोर रूम को बनाया निशाना ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चोरी स्टोर रूम में नहीं थे CCTV कैमरे Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल। भोपाल में खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंगले के परिसर में बने स्टोर रूम का ताला तोड़कर वहां रखी ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चुरा लीं। Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना 2-3 अप्रैल की रात हुई घटना पुलिस के अनुसार, यह वारदात 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की है, जबकि इसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ। सिक्योरिटी गार्ड ने स्टोर रूम का ताला टूटा देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला। CCTV नहीं होने से जांच में दिक्कत टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, जिस स्टोर रूम में चोरी हुई वहां CCTV कैमरे नहीं लगे थे। इससे आरोपियों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। थाना प्रभारी गौरव दोहरे ने बताया कि चोरी गए सामान मंत्री को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप मिले थे और उनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब आसपास की सड़कों और मकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।