हाइलाइट्स
-
नर्मदापुरम के राजा मोहल्ला मस्जिद के सामने एक्टिवा चोरी।
-
चोर ने सिर्फ 40 सेकंड में गाड़ी का लॉक तोड़ा और स्टार्ट किया।
-
CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए।
-
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।
Narmadapuram News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम शहर के राजा मोहल्ला में बोहरा मस्जिद के सामने दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी का मामला सामने आया। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी में आरोपियों ने महज 40 सेकंड में गाड़ी का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गए।
नमाज के दौरान हुई चोरी
फरियादी हातिम अली अपनी एक्टिवा (एमपी 05 जेडसी 5153) से मस्जिद पहुंचे थे। उन्होंने गाड़ी मस्जिद के सामने खड़ी की और नमाज के लिए अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर उन्हें गाड़ी वहां नहीं मिली।
CCTV में दिखा चोरी का तरीका
पास के घर के सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। दो युवक पैदल वहां से आगे चले गए, जबकि तीसरा युवक एक्टिवा के पास जाकर बैठ गया।
Rajgarh News : राजगढ़ में किसान रैली, बिजली बिल, फसल बीमा और सिंचाई परियोजना पर नाराजगी
कुछ सेकंड में उसने गाड़ी का लॉक तोड़ा, उसे पीछे किया, स्टार्ट किया और गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
Bhopal Holi Incident : भोपाल में होली के जश्न के बीच प्रोफेसर की मौत, भांग पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खासकर रमजान जैसे धार्मिक अवसरों पर जहां लोग मस्जिदों में जाते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को सुरक्षित जगह पर पार्क करें और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें।