Latest

Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द

Baitul Police Holi Celebration

हाइलाइट्स

  1. बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में होली मनाई।

  2. जवानों ने डीजे की धुन पर जमकर नाच और गुलाल खेला।

  3. पुलिस लाइन का वार्षिक सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम इस वर्ष रद्द।

  4. वरिष्ठ अधिकारियों की अस्वस्थता के बावजूद जवानों ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया।

Baitul Police Holi Celebration : बैतूल।  बैतूल जिले में लगातार तीन दिन तक होली और धुरेंडी पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने अपने तरीके से त्योहार मनाया।
कोतवाली और गंज थाने के जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा की।

डीजे की धुन पर जवानों ने थिरका

इस बार होली के अवसर पर पुलिसकर्मियों को लगातार तीन दिनों तक ड्यूटी करनी पड़ी। होलिका दहन और धुरेंडी के मद्देनजर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

ड्यूटी पूरी होने के बाद जवानों ने थानों में ही त्योहार मनाया और डीजे की धुन पर जमकर नाचे। कोतवाली में एसडीओपी सुनील लाटा, टीआई देवकरण डहरिया और नीरज पाल सहित गंज और कोतवाली के पुलिसकर्मी एकत्रित हुए।

Shivraj Singh Chouhan Birthday : जन्मदिन पर शिवराज का सेवा संकल्प.. दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग क्लासेस’

सभी ने आपसी भाईचारे के साथ गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

पुलिस लाइन का सामूहिक आयोजन रद्द

सालाना पुलिस लाइन होली मिलन समारोह इस वर्ष आयोजित नहीं हो सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक अधिकारी के पिता के अस्वस्थ होने और रक्षित निरीक्षक की तबीयत खराब होने के कारण यह आयोजन संभव नहीं हुआ। इसके बावजूद जवानों ने थानों में ही उत्साह के साथ त्योहार मनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *