Latest

Harda Murder Case : हरदा के खेत में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

Harda Murder Case

हाइलाइट्स

  1. हरदा के बेड़ियाकला गांव के खेत में 40 वर्षीय संतोष पालीवाल का शव मिला।

  2. पुलिस ने हत्या की आशंका जताई।

  3. साथ रहने वाले व्यक्ति पर हत्या का शक।

  4. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Harda Murder Case : हरदा।  मध्यप्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ियाकला में गुरुवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
गांव के कोटवार के खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कुटी में रहकर करता था काम
मृतक की पहचान पहटकला निवासी संतोष पालीवाल (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संतोष पिछले काफी समय से गांव के पास बनी एक कुटी में रहकर वहां भोजन बनाने और अन्य कामकाज संभालने का काम करता था।

उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसका बेटा अपने मामा के घर रहता है।

Shivraj Singh Chouhan Birthday : जन्मदिन पर शिवराज का सेवा संकल्प.. दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग क्लासेस’

साथ रहने वाले व्यक्ति पर शक
पुलिस के मुताबिक संतोष के साथ उसी कुटी में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संत शिवदास उर्फ हार्वेस्टर बाबा के ब्रह्मलीन होने के बाद से उनका एक सेवक उस कुटी में रह रहा था।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर शक है, उसका पिछले चार-पांच दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा था।

Harda News : हरदा में ग्रामीण पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
फिलहाल हत्या की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एसडीपीओ रॉबर्ट गिरवाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *