हाइलाइट्स
-
ग्वालियर के नेहरू कॉलोनी में घटना
-
95 वर्षीय बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से दी जान
-
कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट
-
नोट में पारिवारिक कलह का जिक्र
Gwalior Suicide News : ग्वालियर। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में स्थित नेहरू कॉलोनी में शुक्रवार रात एक दुखद घटना सामने आई है। 95 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर में लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया।

Indore Suicide News : पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की, दो मासूम बच्चों के सामने आत्महत्या,
प्राप्त जानकारी में मालूम हुआ है की गोली चलने की आवाज सुनते हुए ही परिजन कमरे की तरफ भागे चले आये, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की।
कमरे में राइफल के साथ मिला शव
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामाधार (95) पुत्र मंगाराम गुप्ता, निवासी 80-A नेहरू कॉलोनी के रूप में की गई है। वे डेयरी व्यवसाय से जुड़े थे। वर्तमान में डेयरी का संचालन उनके बेटे सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।

बताया गया है कि घटना के समय रामाधार अपने कमरे में अकेले ही थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। अचानक गोली की आवाज सुनाई दी।
परिजन कमरे में पहुंचे तो वे खून से लथपथ पड़े थे और पास में उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल रखी थी।
Fake IAS Officer Reached Ministry : फर्जी IAS बनकर GAD अफसर से ट्रांसफर कराने पहुंचा युवक
पुलिस जांच के अनुसार बुजुर्ग ने कुर्सी पर बैठकर राइफल को जमीन पर टिकाया और स्वयं पर फायर किया। गोली उनके पेट में लगकर आर-पार निकल गई। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
सुसाइड नोट में पारिवारिक क्लेश का जिक्र
जानकारी के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार नोट में घर के अंदर चल रहे पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का विवरण किया गया है।

सीएसपी अतुल कुमार सोनी के अनुसार, सुसाइड नोट में बड़ी बहू द्वारा परेशान किए जाने की बात लिखी गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।
पुलिस जांच जारी
थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक जांच भी कराई गई है।
फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, पारिवारिक परिस्थितियों और भी कई तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…
महत्वपूर्ण सूचना
“यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो परिवार या विश्वसनीय लोगों से बातचीत करें। जरूरत पड़ने पर पेशेवर सहायता लेना महत्वपूर्ण है। “