Latest

Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…

हाइलाइट्स

  • आनंद नगर में देर रात ट्रक-बाइक की टक्कर

  • घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

  • मृतक प्रवेश जाटव टैंट हाउस में करता था काम

  • ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

Bhopal Road Accident : भोपाल।  राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। रात करीब 11:30 बजे एक आयसर ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।

BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

मृतक की पहचान और घटना की जानकारी

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया की, मृतक की पहचान प्रवेश जाटव (30) के रूप में की गई है। आनंद नगर के करीब एक टैंट हाउस में वह काम करता था। मंगलवार रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था।

इसी दौरान आनंद नगर रायसेन रोड पर पीछे से आए एक आयसर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रवेश जाटव दो छोटे बच्चों एक बेटे और एक बेटी का पिता था। बेहतर रोजगार की तलाश में वह पिछले तीन वर्षों से भोपाल में रह रहा था।

वह मूल रूप से रायसेन जिले के सुल्तानपुर का निवासी था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन

 पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *