Latest

IFS Meet 2026 : CM मोहन यादव आज करेंगे वानिकी सम्मेलन और IFS मीट का शुभारंभ, देंगे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

CM Mohan Yadav

हाइलाइट्स

  • आज वानिकी और आईएफएस मीट का शुभारंभ।
  • सीएम वन विभाग के IFS थीम गीत का विमोचन करेंगे।
  • कार्यक्रम में वर्तमान और रिटायर्ड IFS अधिकारी शामिल होंगे।

IFS Meet 2026 : भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 10:30 बजे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में वानिकी सम्मेलन एवं आईएफएस मीट-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वे वन विभाग के आईएफएस थीम गीत का विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान करेंगे।

Bhopal Farzi Jamanat : 14 ईरानियों की जमानत रद्द , अदालत ने दिए FIR के आदेश

कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल

कार्यक्रम में वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे और कई वन अधिकारी मौजूद रहेंगे। आईएफएस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मोहंता ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वर्तमान और रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी दोनों शामिल होंगे।

आज के मुख्य सत्र

मीट के शुभारंभ के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में वानिकी सत्र शुरू होंगे। पहले सत्र में एक्सपर्ट प्रजेंटेशन देंगे। दूसरे सत्र में वन संरक्षक बालाघाट कल्पतरु केस स्टडी पर बात करेंगे। संचालक वन विहार विजन 2047 पर प्रेजेंटेशन देंगे। मंडल प्रबंधक छिंदवाड़ा चंदन पौधरोपण पर जानकारी देंगे।

OBC Reservation : तुषार मेहता समेत 6 वरिष्ठ वकील नियुक्त, फिर भी कोई नहीं पहुंचा, SC ने लगाई जमकर फटकार

बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं

वानिकी प्रश्नोत्तरी और सवाल-जवाब भी होंगे। चित्रकला प्रतियोगिता में नर्सरी केजी द्वितीय, कक्षा 1 से 4 और कक्षा 5 से 8 के बच्चे शामिल होंगे। कक्षा एक तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

कल का कार्यक्रम

कल खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैनिट में होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में होगा। रात्रि भोज भी वहीं आयोजित होगा।

MP IPS Transfers : MP में 14 IPS अफसरों का तबादला, भोपाल को मिले नए पुलिस कमिश्नर

राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड नंबर-1 में कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पुष्प उत्पादन और उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री के पूरे दिन के कार्यक्रम

सुबह 11:10 से 11:20 बजे – आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी आगमन (वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट)
दोपहर 12:05 से 12:15 बजे – टीटी नगर दशहरा मैदान आगमन (संविदा कर्मचारी-अधिकारी सम्मेलन)
दोपहर 1:00 से 1:10 बजे – शासकीय गुलाब उद्यान आगमन (पुष्प महोत्सव)
दोपहर 2:00 बजे – निवास वापसी
सायं 6:50 से 7:00 बजे – होटल सयाजी आगमन (स्थानीय कार्यक्रम)

MP State Data Centre : PM गति शक्ति से जुड़ेगा MP स्टेट डेटा सेंटर, केंद्र-राज्य में डेटा शेयरिंग होगी आसान

यह सम्मेलन वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और वन अधिकारियों के अनुभव साझा करने का बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री के शुभारंभ से कार्यक्रम को नई ऊर्जा मिलेगी। वन विभाग की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं भी सामने आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *