MP Tiger Attack : बिछुआ। मध्य प्रदेश के बिछुआ क्षेत्र में आज मध्यरात्रि एक बेहद दुखद घटना हो गई है। गुमतरा गांव के निवासी राजकुमार कहार की टाइगर के हमले से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।
Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर…
अचानक झपटा टाइगर
परिजनों ने बताया कि राजकुमार कहार गांव में रहते थे और रोजमर्रा के कामों में लगे रहते थे। रात के समय वे घर के पास ही थे, जब अचानक टाइगर ने उन पर झपट्टा मारा। शोर सुनकर परिवार और पड़ोसी दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शव को देखकर सभी सदमे में आ गए।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और टाइगर की पहचान की जाएगी।