हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश में चल रही भीषण ठंड से बुजुर्ग की गई जान।
- SBI के एटीएम के सामने मिला शव ।
- बुजुर्ग भिक्षावृत्ति से करता था गुजारा।
Sehore Temperature : सीहोर। मध्य प्रदेश में चल रही भीषण ठंड ने एक और जान ले ली। बुधवार सुबह शहर के शुगर फैक्ट्री मार्ग पर विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम के सामने एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला।
MP Viral Video : MBBS स्टूडेंट के साथ नशे में धुत छात्रों ने की मारपीट, सिर पर चोट, वीडियो वायरल
प्रारंभिक जांच में मौत की वजह अत्यधिक ठंड लगना बताई जा रही है। बुजुर्ग भिक्षावृत्ति करके गुजारा करते थे और अक्सर सड़क किनारे या खुले में सोया करते थे। बीती रात भी वे एटीएम के सामने सोए थे। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठे तो राहगीरों को शक हुआ।
पावर हाउस चौराहा क्षेत्र के लोगों ने पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी। खबर मिलते ही क्षेत्र के पार्षद अजय पाल सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पार्षद ने बताया कि उन्हें कई लोगों के फोन आए थे और वे खुद भी मौके पर गए। उन्होंने ठंड को ही मौत की मुख्य वजह माना।
MP Handpump Inspection : 18 मौतों के बाद जागी सरकार, 6.50 लाख हैंडपंपों की बड़े पैमाने पर जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।