Latest

MP Politics : कांग्रेस ने जीतू को बताया राम, भाजपा को रावण बीजेपी बोली मिट्टी में मिल जाओगे

MP Politics

हाइलाइट्स

  • कैलाश विजयवर्गीय के दिग्विजय को समर्थन पर बोले पीसी शर्मा।
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के वनवास वाले बयान पर शुरू हुई सियासत।

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में राम-रावण का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तुलना भगवान राम से की और कहा कि उन्हें दिया गया वनवास राम की तरह है। इस पर भाजपा ने तीखा हमला बोला।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने पटवारी को वनवास दिया है तो वे चले जाएं, लेकिन खुद को राम से तुलना मत करो। राम बनने की कोशिश की तो ऐसा वनवास मिलेगा कि कोई वापस नहीं ला पाएगा। भाजपा ने कांग्रेस को रावण बताया और कहा कि राम के चरणों की धूल बनो।

Leopard Sighting in Betul : बैतूल सारनी में तेंदुए का मूवमेंट, सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के फ्लाई ऐश डैम के पास दिखा

पीसी शर्मा ने पटवारी के बयान पर दी सफाई

कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पटवारी के बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि पटवारी का मतलब था कि राम ने वनवास में रहकर रावण को हराया था। मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति है। पटवारी पूरी ताकत से मुद्दे उठा रहे हैं। उनका संघर्ष पॉजिटिव रिजल्ट देगा।

पीसी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा संगठन मजबूत करने की बात करते हैं। लगातार हार से वे सजग हैं। कांग्रेस जीते और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। नेहरू-गांधी परिवार के प्रति उनकी निष्ठा है। भाजपा भी दिग्विजय की निष्ठा मानती है। पक्ष हो या विपक्ष, दिग्विजय सबकी मदद करते हैं।

Harda Urea Shortage : यूरिया की किल्लत जारी! हाड़ कंपा देने वाली ठंड में खुले आसमान के नीचे गुजारी किसानों की रात

रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय आज तक राम मंदिर दर्शन नहीं गए। वे खुद ब्रह्मा हो गए। चर्च और मजार जाते हैं, लेकिन मंदिर नहीं। मुसलमान आक्रांताओं के तलवे चाट रहे हैं। राहुल-सोनिया का डर रोक रहा है क्या?

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय को भाजपा में आने का न्योता दिया। कहा कि विचारों के अनुसार सद्भावना व्यक्त करते हैं। सुधरने का मौका सबको मिलता है। हम किसी का स्वागत नहीं कर रहे।

Bhopal Checkpoints : न्यू ईयर से पहले पुलिस की सघन चेकिंग, ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती

नए साल पर रामेश्वर शर्मा ने की ये अपील

नए साल पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपील की। कहा कि 31 और 1 को मदहोशी की जरूरत नहीं। भगवान राम दर्शन कर मनाएं। धर्म का जागरण करें। सनातन की विजय पताका लहराती रहेगी। मथुरा में कान्हा और काशी में हर हर महादेव के जयकारे लगेंगे।

Mukesh Nayak : मुकेश नायक का यू-टर्न, कांग्रेस मीडिया विभाग में वापस संभाली कमान

शर्मा ने कहा कि करणी सेना, साधु संत, सनातन धर्मी सब सरकार की खिलाफत कर रहे हैं। सनातन पर अत्याचार हो रहा है। सरकार नाकाम है। मोदी-शाह हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं को नहीं बचा पा रहे। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश अलग कर दिया था। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *