हाइलाइट्स
- अयोध्या नगर में 32 साल के ठेकेदार शिवान गुप्ता ने फांसी लगाकर सुसाइड किया।
- ऑनलाइन गेम एविएटर में उधार के 30 लाख रुपये गंवाए।
- सुसाइड नोट में कर्ज और लेनदारों के दबाव का जिक्र।
Bhopal Online Gaming : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेम में 30 लाख रुपये गंवाने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवान गुप्ता के रूप में हुई है, जो घर बनाने का ठेका लेता था।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कर्ज लेकर गेम खेलने और पैसे हारने की बात लिखी है। लेनदारों के दबाव से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे
ये है पूरा मामला
शिवान गुप्ता ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे देखा तो सदमा लग गया। सूचना मिलते ही अयोध्या नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारा और जांच शुरू की। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें शिवान ने साफ लिखा कि उसने उधार लेकर ऑनलाइन गेम एविएटर खेला था।
इस गेम में उसने करीब 30 लाख रुपये गंवा दिए। पैसे लौटाने के लिए लेनदार लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में था। तनाव इतना बढ़ गया कि उसने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया।
Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी
सुसाइड नोट में गेमिंग की लत का पूरा जिक्र
सुसाइड नोट में शिवान ने अपने कर्ज और गेमिंग की लत का पूरा जिक्र किया है। पुलिस अब इस नोट की हैंडराइटिंग की जांच कराएगी ताकि इसकी पुष्टि हो सके। साथ ही, मृतक के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
फोन में गेमिंग ऐप्स, ट्रांजेक्शन और चैट की डिटेल्स निकाली जाएंगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
परिवार को नहीं थी ऑनलाइन गेम की भनक
परिजनों का इस घटना से बुरा हाल है। वे रो-रोकर बेहाल हैं। परिवार को इस बात की बिल्कुल भनक नहीं थी कि शिवान कब से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। वह ठेकेदारी का काम करता था और परिवार की जिम्मेदारियां निभाता था।
हाल ही में परिजन उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर वह कर्ज के बोझ और लत से जूझ रहा था। परिवार ने बताया कि शिवान कभी अपनी परेशानी नहीं बताता था।
