Latest

Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे

Bhopal Crime News

हाइलाइट्स

  • थाना परिसर में घुसकर नाबालिग भतीजे और चाचा को पीटा।
  • शाहजहांनाबाद थाने में पुलिस के सामने नाबालिग पर बरसाए लात-घूंसे।
  • कार में मन मुताबिक काम न होने से थे नाराज आरोपी।

Bhopal Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां कार की डेंटिंग-पेंटिंग के काम में गड़बड़ी का विवाद थाने तक पहुंचा और आरोपी पक्ष ने थाना परिसर में घुसकर जमकर गुंडागर्दी की पुलिसकर्मियों के सामने ही आरोपियों ने एक 15 साल के नाबालिग लड़के और उसके चाचा पर लात-घूंसे बरसाए।

यह पूरी वारदात मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

ऐसे शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला एक चार पहिया वाहन की डेंटिंग-पेंटिंग से शुरू हुआ। पीड़ित नाबालिग लड़का दसवीं क्लास का छात्र है और अपने चाचा के साथ कार रिपेयर का काम सीख रहा है। आरोपियों ने अपनी गाड़ी में काम कराया था, लेकिन काम उनके मन मुताबिक नहीं हुआ। इसके बाद पैसों के लेन-देन को लेकर बात बिगड़ी।

आरोपियों ने काम की क्वालिटी पर ऐतराज जताया और पैसे देने से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे। थाने में समझौते की कोशिश हो रही थी, लेकिन तभी आरोपी पक्ष के लोग पीछे से आए और हंगामा शुरू कर दिया।

Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार

थाने में घुसकर मारपीट

थाना परिसर में ही आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने नाबालिग लड़के और उसके चाचा को घेर लिया और लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन आरोपी बेखौफ होकर हाथापाई करते रहे।

नाबालिग पर सबसे ज्यादा हमला हुआ, क्योंकि वह छोटा था और आसानी से घेर लिया गया। चाचा ने बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीटा गया। यह सब थाने के अंदर हुआ, जो सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। लोगों का कहना है कि ऐसे में आम नागरिक कहां न्याय की उम्मीद करे।

MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल

वीडियो वायरल

घटना के समय थाने में मौजूद कई लोग यह सब देखते रह गए। कुछ ने मारपीट का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की निष्क्रियता पर गुस्सा जता रहे हैं। पीड़ित के पिता बाबर अली ने मीडिया को बाइट दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका बेटा अभी सदमे में है और न्याय चाहते हैं।

Bhopal WordCamp 2025 : भोपाल में 20-21 दिसंबर को WordCamp , वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का बड़ा सम्मेलन

पीड़ित नाबालिग परिवार की करता था मदद

पीड़ित नाबालिग 15 साल का है और स्कूल जाता है। वह चाचा के साथ काम सीखकर परिवार की मदद करता है। मारपीट के बाद दोनों को चोटें आई हैं और वे डरे हुए हैं।

परिवार का कहना है कि आरोपी धमकी दे रहे हैं। पिता बाबर अली ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि छोटा सा विवाद इतना बड़ा कैसे हो गया, यह समझ नहीं आ रहा।

MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह?

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट पुलिस के सामने हुई। इस पर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं। घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं और लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *