Aukaat Ke Bahar Web Series Pranjal Sharma : भोपाल। यूट्यूब और सोशल मीडिया के सुपरस्टार एल्विश यादव की नई वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस सीरीज में एल्विश मुख्य भूमिका राजवीर सिंह में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका बचपन का किरदार निभाने वाला 12 साल का बच्चा भोपाल का ही रहने वाला है। नाम है – प्रांजल शर्मा। लोग प्यार से इसे ‘जूनियर एल्विश’ कह रहे हैं।
Bhopal GMC Ragging : GMC भोपाल में खौफनाक रैगिंग, जूनियर का सिर फोड़ा, अब केस दबाने की कोशिश
प्रांजल भोपाल के कोलार रोड इलाके में रहते हैं। महज 3 साल की उम्र से वे थिएटर कर रहे हैं। वे मशहूर रंगकर्मी केजी त्रिवेदी ‘चच्चा’ के शिष्य हैं और त्रिकर्षि नाट्य संस्था के सबसे छोटे कलाकारों में से एक हैं। अब तक प्रांजल 20 से ज्यादा नाटकों में अभिनय कर चुके हैं।
फिल्मों और वेब की दुनिया में भी उनका जलवा कम नहीं है। वे श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’, अक्षय कुमार-अमायरा दस्तूर की ‘दुर्गामती’, विद्या बालन की ‘कठहल’, अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की ‘सेल्फी’ और हॉरर फिल्म ‘डरन-छू’ में काम कर चुके हैं।
इसके अलावा क्राइम पेट्रॉल शो ‘मौका-ए-वारदात’ और ‘सावधान इंडिया’ में भी दिखे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वे मैस्कॉट ‘मोगली’ बने थे। कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन भी कर चुके हैं।
प्रांजल ने बताया, “मैंने बिल्कुल नॉर्मल ऑडिशन देकर यह रोल पाया। थिएटर और कैमरा एक्टिंग में बहुत फर्क होता है। मेरे लिए थिएटर अभी भी सबसे पसंदीदा है। इस सीरीज की शूटिंग मंडीदीप के दाहोद गांव और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई।
MP News : CMHO की पत्नी अपने घर में मिलीं मृत, बदबू आने के बाद 5 दिन पुरानी लाश का खुलासा
कई दिन रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक शूटिंग चली। खून-खराबे वाले सीन और बारिश में शूटिंग बहुत मजेदार लेकिन थकाऊ भी थी। एल्विश भैया से मिलकर बहुत अच्छा लगा।” प्रांजल के परिवार और गुरु केजी त्रिवेदी को उन पर बहुत नाज है। वे कहते हैं, “प्रांजल में गजब की मेहनत और लगन है। आगे वह बॉलीवुड का बड़ा सितारा बनेगा।”