Latest

MP SIR Survey : 1995 का वोटर कार्ड, 2003 की लिस्ट से नाम गायब… 60 साल की रजिया बी ICU में भर्ती, रोते हुए बोलीं- हमें बांग्लादेश भेज देंगे

MP SIR Survey

MP SIR Survey : मध्य प्रदेश। भोपाल के काजी कैंप क्षेत्र में रहने वाली 60 साल की रजिया बी इन दिनों गहरे तनाव में हैं। उनके पास साल 1995 में बना पुराना वोटर आईडी कार्ड आज भी मौजूद है, लेकिन 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम अचानक गायब हो गया। चुनाव आयोग की चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में उनका नाम सत्यापित नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनका नाम पूरी तरह वोटर लिस्ट से न कट जाए।

MP Minor Rape : 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

रजिया बी के बेटे सद्दाम हुसैन ने बताया कि उन्होंने हर पुरानी मतदाता सूची खंगाली, कई बार कलेक्टर ऑफिस के चक्कर लगाए, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। मां दिन-रात इसी चिंता में डूबी रहती हैं। उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के कुछ लोग डराने-धमकाने वाली बातें करते हैं कि “नाम नहीं रहा तो बांग्लादेश भेज देंगे”।

इन बातों ने बुजुर्ग महिला को इतना परेशान कर दिया कि 23 नवंबर को उनका ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ गया। घबराहट और बेचैनी के कारण उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जहां तीन दिन तक आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों ने साफ कहा कि यह सब मानसिक तनाव की वजह से हुआ है।

Sehore News : सीहोर में पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर काट रहे पेड़

रजिया बी ने आंसुओं के साथ कहा, “मुझे बहुत डर लग रहा है। लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। इसी टेंशन में मेरी तबीयत खराब हो गई। मैं तो यहीं की रहने वाली हूँ, फिर भी नाम क्यों गायब हो गया, समझ नहीं आ रहा।”

इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने लोगों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया अभी चल रही है और एक महीने बाद भी दावे-आपत्तियां ली जाएंगी।

MP Road Accident : इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, मां-बेटे की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

जिनके पास 1 जनवरी 2025 से पहले के वैध दस्तावेज हैं, वे आसानी से अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी को मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *