Latest

MP News : पन्ना की रत्नगर्भा धरती में किसान बृजेंद्र को एक साथ मिले 5 हीरे, कुल 5.79 कैरेट

Farmer Brijendra found five diamonds

MP News : पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की हीरा खदानों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की मिट्टी में सोना उगता है। सिरस्वाहा गांव के किसान बृजेंद्र कुमार शर्मा को अपनी खदान से एक साथ पांच चमकते हीरे मिले। कुल वजन 5.79 कैरेट। इनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। किसान ने खुशी से भगवान का शुक्र अदा किया। हीरों को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा कर दिया गया। अब ये आगामी नीलामी में बिकेंगे।

MP News : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8 शहरों में लगेंगे 1,100 टन क्षमता वाले बायोगैस संयंत्र

बृजेंद्र कुमार शर्मा (पिता धर्मदास शर्मा) ने जून 2025 में हीरा कार्यालय से पट्टा लिया था। सिरस्वाहा के भरकन इलाके में खदान खोदी। गुरुवार को मेहनत रंग लाई। एक साथ पांच हीरे हाथ लगे। तीन हीरे उज्जवल श्रेणी के हैं। दो कम उज्जवल। वजन इस प्रकार है: पहला 0.74 कैरेट, दूसरा 0.77 कैरेट, तीसरा 0.91 कैरेट, चौथा 1.08 कैरेट और सबसे बड़ा पांचवां 2.29 कैरेट। हीरा पारखी ने जांचकर जमा कर लिया।

MP News : नशे में धुत ASI मनोज यादव की कार ने परिवार को रौंदा, टीचर की मौत, पत्नी-बेटा-बेटी गंभीर घायल

किसान बृजेंद्र ने बताया कि खदान में उसके साथ छह पार्टनर हैं। नीलामी से जो पैसा आएगा, सबमें बराबर बांटा जाएगा। बोले, “भगवान ने सुन लिया। कुछ महीने पहले पट्टा लिया था। आज पांच हीरे मिले। खुशी का ठिकाना नहीं। परिवार वाले नाच रहे हैं।”

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि बृजेंद्र सिरस्वाहा जनपद पंचायत के रहने वाले हैं। पांच हीरे एक साथ मिलना दुर्लभ है। मूल्यांकन पूरा हो गया। अगली नीलामी में बेचे जाएंगे। कीमत लाखों में होने की संभावना है। पन्ना की खदानें फिर चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *