Bhopal Breaking News : भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में Coldrif कफ सिरप से 16 मासूम बच्चों की किडनी फेल मौत के बाद राज्य सरकार ने दवा बाजार पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) को भोपाल के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की टीम ने दवा दुकानों पर छापेमारी की, जहाँ RespiFresh-D और ANF कफ सिरप की बोतलें जब्त की गईं। सैंपल के लिए 10 बोतलें सील की गईं, जबकि 80 बोतलें जब्त।
Bhopal News : नगर निगम की बैठक को लेकर फिर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष ने अध्यक्ष को लिखा पत्र
एमपीआरडीए की जांच में 19 दवाओं के सैंपल टेस्ट में 3 कफ सिरप अमानक पाए गए, जिनमें Coldrif (तमिलनाडु), Re-Life और RespiFresh-TR (गुजरात) शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 वर्ष से कम बच्चों को कफ सिरप न देने की सलाह दोहराई।
SIT तमिलनाडु फैक्ट्री पहुँची, और 6 राज्यों की 19 इकाइयों पर CDSCO निरीक्षण जारी। यह अभियान दूषित दवाओं के खतरे को कम करने की दिशा में कदम है, लेकिन उपभोक्ताओं में दहशत बनी हुई है।
MP Harsh Firing : युवक ने भीड़भाड़ वाले इलाके में की हवाई फायरिंग, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
मप्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था। 19 दवाओं के सैंपल्स की जांच में अब तक तीन कफ सिरप अमानक पाए गए हैं। इनमें से कोल्ड्रिफ कफ सिरप तमिलनाडु और री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर गुजरात में बनाए जाते हैं।
गौरतलब है कि, छिंदवाड़ा परासिया में Coldrif से 14 मौतें हो चुकी हैं। बैतूल में 2 (कबीर 4 वर्ष, गर्मित 2.5 वर्ष) को डॉ. प्रवीण सोनी ने सिरप लिखा। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल एक मासूम नागपुर में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।