Latest

Sehore Heavy Rain: सीहोर में मानसून मेहरबान, 24 घंटे में सवा इंच बारिश; जावर में सबसे ज्यादा 2.81 इंच पानी बरसा

Sehore Heavy Rain

Sehore Heavy Rain: सीहोर। सीहोर जिले में मानसून अब पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है। जिससे पिछले 24 घंटे में हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं खेतों में भी नई उम्मीद जगी है। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं और समय पर हुई बारिश से किसान भी अच्छी फसल की आस लगाए हुए हैं। जावर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

भूलेख विभाग ने बताया कि, पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 1.25 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 2.81 इंच बारिश जावर में हुई। इसके बाद आष्टा में 2.32 इंच और भैंरुदा में 2.20 इंच पानी बरसा है। इसके अलावा श्यामपुर में 1.18 इंच, इछावर में 0.87 इंच, रेहटी में 0.65 इंच और जिला मुख्यालय सीहोर में 0.35 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं बुधनी क्षेत्र में इस दौरान बारिश नहीं हुई है।

E- Rickshaw Hacking: भोपाल में ऐप से ‘हैक’ हो रहे ई-रिक्शे! चालक बोले- किस्त भरें या रोजी-रोटी चलाएं ?

पिछले साल से बेहतर रही मानसून की शुरुआत

इस बार मानसून ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर शुरुआत की है। पिछले वर्ष 3 जुलाई तक जिले में औसतन सिर्फ 0.16 इंच बारिश हुई थी, जबकि इस बार इसी तारीख तक 1.25 इंच बारिश दर्ज की गई है।

वहीं 1 जून से अब तक जिले में कुल 9.08 इंच औसत बारिश हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 8.74 इंच था। इससे साफ है कि इस बार बारिश की रफ्तार पहले से बेहतर बनी हुई है।

बारिश से किसानों की बढ़ी उम्मीदें

लगातार हो रही बारिश से खेतों में अच्छी नमी पहुंची है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई और शुरुआती बढ़वार को फायदा मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञ भी मानते हैं कि समय पर हुई यह बारिश खेती के लिए अच्छी है। अगर आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा, तो किसानों को इस सीजन में अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद रहेगी।

Simhastha 2028 : सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन को बड़ी सौगात, 200 हेक्टेयर में बनेगा विश्वस्तरीय फॉरेस्ट जू

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *