Latest

MP Heavy Rain Alert: एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन-ग्वालियर-चंबल में आज पहुंचेगा मानसून

MP Heavy Rain Alert

 MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में मानसून अब पूरे जोर पर है। कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह पर यही बारिश परेशानी की वजह भी बन गई है। कहीं सड़कें पानी में डूब गईं तो कहीं नदियों और नालों का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि मानसून आज उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग तक भी पहुंच सकता है।

13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

MP Heavy Rain Alert: एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन-ग्वालियर-चंबल में आज पहुंचेगा मानसून

बारिश से कई जगह बिगड़े हालात

बुधवार को इंदौर, उज्जैन, मंडला और कई अन्य जिलों में तेज बारिश हुई। इंदौर में कई सड़कों पर पानी भर गया और एक थार गाड़ी नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने समय रहते पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं महू में तेज बहाव में एक कार बहने लगी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। इंदौर के पास रपटा पार करते समय दो बाइक सवार भी तेज बहाव में बह गए। इनमें एक युवक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

अगले चार दिन बरसेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले चार दिन तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा। 3 जुलाई को धार और बड़वानी, जबकि 4 जुलाई को खरगोन में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान बेवजह यात्रा न करने और तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की है।

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा में आगे, मुरैना में शुरू हुई पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *